Manushi Chhillar और अजिंक्य रहाणे जानें क्यों आए साथ, पढ़ें पूरी खबर
मानुषी छिल्लर हाल ही यंग बच्चियों से बात की है और उन्होंने उन्हें सपने देखने के लिए प्रेरित किया हैl मानुषी ने बताया कि किस प्रकार वह 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने में सफल रहीl इसके पहले प्रियंका चोपड़ा ने यह पुरस्कार 17 वर्ष पहले जीता थाl
नई दिल्ली, जेएनएनl भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करने के लिए साथ आए हैंl अजिंक्य रहाणे भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने आस्ट्रेलिया में कई दमदार पारियां खेली हैंl वहीं मानुषी छिल्लर फिल्म अभिनेत्री बनने जा रही हैंl उन्होंने कई फिल्में साइन कर ली हैl वह जल्द फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगीl
मानुषी छिल्लर हाल ही यंग बच्चियों से बात की है और उन्होंने उन्हें सपने देखने के लिए प्रेरित किया हैl मानुषी ने बताया कि किस प्रकार वह 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने में सफल रहीl इसके पहले प्रियंका चोपड़ा ने यह पुरस्कार 17 वर्ष पहले जीता थाl ऑर्गेनाइजिंग कमिटी से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे पूरे देश के लिए एक प्रेरणास्रोत हैl वहीं मानुषी छिल्लर छोटी बच्चियों के लिए प्रेरणादायी हैंl उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू के पहले ही बड़ा नाम बना लिया हैl'
सूत्रों ने यह भी कहा, 'अजिंक्य रहाणे और मानुषी छिल्लर का कॉन्बिनेशन दिलचस्प हैl दोनों दो अलग जॉनर के लोग हैं और उनकी अपनी कहानियां हैl मानुषी छिल्लर हरियाणा से हैं और अजिंक्य रहाणे महाराष्ट्र से हैंl दोनों भारतीय युवाओं को प्रेरित करते हैं और दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय हैं।
मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और फोटो शेयर करती रहती हैl जो कि काफी पसंद भी की जाती हैl मानुषी छिल्लर अक्सर अपने फैंस से बात भी करती हैंl फैंस भी उनकी पोस्ट पर लाइक और कमेंट्स करते नजर आते हैl वहीं अजिंक्य रहाणे भी शानदार क्रिकेटर हैl उनकी पारियां काफी अच्छी मानी जाती हैl वह एक सुलझे हुए खिलाड़ी हैl क्रिकेट जगत में वह काफी पसंद किए जाते हैl वह भारत के लिए कई मैच खेल चुके हैl