Move to Jagran APP

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी की खबरों को गलत बताया

Actress Malaika Arora ने कहा है कि अर्जुन कपूर के साथ उनकी शादी को लेकर आ रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं। मलाइका और अर्जुन की रिलेशनशिप को लेकर गासिप का बाजार गर्म है।

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 07:17 PM (IST)
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी की खबरों को गलत बताया
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी की खबरों को गलत बताया

नई दिल्‍ली, जेएनएन। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों को लेकर अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है। मलाइका ने कहा है कि उनकी और अर्जुन की शादी को लेकर आ रही खबरों में कोई सच्‍चाई नहीं है। ऐसी खबरें पूरी तरह से झूठी हैं।

loksabha election banner

लंबे समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के जल्‍द मैरिज करने की खबरें चर्चा में हैं। कई बार दोनों कलाकार इन खबरों की वजह से सुखिर्यों में भी रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई थीं।

इस दौरान की कई तस्‍वीरें मलाइका ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। मालदीव में मलाइका के पास बाद में अर्जुन कपूर भी पहुंच गए थे। दोनों को एयरपोर्ट पर भी साथ में देखा गया था। ऐसे में खबरें आ रहीं थीं कि दोनों के बीच प्‍यार बेहद गहरा हो गया है और दोनों कलाकार 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

 

View this post on Instagram

#butterskin summer ready

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

खबरों के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्‍यू में सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर आ रहीं सभी खबरें गलत हैं। यह सिर्फ अफवाह मात्र हैं। बता दें कि बीते साल ही मलाइका का अरबाज खान से तलाक हुआ है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.