Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2024: कृष्णकुमार से एनटी रामा राव तक, जब बांसुरीवाले कान्हा बनकर बड़े पर्दे पर आए सितारे

    आज जन्माष्टमी का त्योहार है। इस खूबसूरत फेस्टिवल को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। फिल्मी दुनिया में भी जन्माष्टमी और श्रीकृष्ण को एक अलग तरह के रंग-रूप में कई बार दिखाया जा चुका है। कुछ महीने पहले कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी। मायथोलॉजी और साइंस फिक्शन के कॉम्बिनेशन की इस फिल्म में कृष्ण भगवान को नए ढंग में दिखाया गया था।

    By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Mon, 26 Aug 2024 09:49 AM (IST)
    Hero Image
    पर्दे पर कृष्ण बने सितारे एनटी रामा राव, अक्षय कुमार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी मनाने का त्योहार कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) एक खास पर्व की तरह होता है। इस दिन पूजा की जाती है और झाकियां तक निकाली जाती हैं। श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके संदेश को बताने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्मी जगत में कई ऐसी मूवीज बनी हैं, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के किरदार को अलग-अलग सितारों ने प्ले किया है। इसका ताजा उदाहरण 27 जून को रिलीज हुई 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म है, जिसकी कहानी भविष्य को लेकर गढ़ी गई। इस फिल्म में अश्वत्थामा के किरदार में अमिताभ बच्चन नजर आए, तो वहीं, उन्हें दंड देने वाले कृष्ण को भी दिखाया गया, जिसकी भूमिका तमिल एक्टर कृष्णकुमार बालासुब्रमण्यम (Krishnakumar Balasubramanian) ने निभाई थी।

    इसी तरह और भी सितारे हैं, जिन्होंने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर अपनी लीला से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

    अक्षय कुमार

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का ही आता है। 'ओह माय गॉड' में उन्होंने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। फिल्म एक नास्तिक व्यक्ति कांजी मेहता (पेरश रावल) की कहानी है, जो व्यापार में अपना नुकसान होने पर भगवान को कोर्ट में घसीटने का फैसला करता है। श्रीकृष्ण के रूप में अक्षय कुमार उन्हें उनकी समस्याओं से निजात पाने में मदद करते हैं। 2023 में फिल्म का सीक्वल 'ओएमजी 2' रिलीज हुई थी।

    आमिर खान

    आमिर खान (Aamir Khan) को पूरी तरह से भगवान श्रीकृष्ण के रोल में नहीं देखा गया है। लेकिन 'लगान' फिल्म के गाने 'राधा कैसे न जले' में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण बनकर डांस किया था। गाने के साथ-साथ उनका लुक भी काफी फेमस हुआ।

    आयुष्मान खुराना

    बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने 'ड्रीम गर्ल' के एक गाने में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी। इसी भेष में वह नुसरत भरुचा के साथ डांस करते नजर आए थे। 

    पवन कल्याण

    सुपरस्टार पवन कल्याण भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं। उन्होंने 'ओएमजी- ओह माय गॉड' के तेलुगु संस्करण 'गोपाला गोपाला' में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। 

    एनटी रामा राव

    जब पर्दे पर भगवान कृष्ण की भूमिका में ढलने की बात हो रही है, तो ये लिस्ट एनटी रामा राव के नाम के बिना अधूरी है। एनटी रामा राव 17 फिल्मों में श्रीकृष्ण बनने के लिए जाने जाते हैं। इस मामले में उनकी पहली धार्मिक फिल्म 1957 में आई 'माया बाजार' थी।

    इसके बाद उन्होंने 'श्रीकृष्णार्जुन युद्धम', 'करनम', 'दना वीरा सूरा कर्ण' जैसी कुछ अन्य फिल्मों में कृष्ण भगवान की भूमिका निभाई थी।

    यह भी पढ़ें: छोटे पर्दे पर 'कंस' मामा बन चुके हैं ये अभिनेता, लिस्ट में Gadar 2 के 'हामिद इकबाल' का भी नाम