अपार्टमेंट में इस लड़की के साथ क्या करने गए थे वरुण धवन!
वरुण धवन खुद को सिंगल बताते हैं, लेकिन हर कोई जानता है कि वह किसके साथ प्यार की खिचड़ी पका रहे हैं। वरुण और नताशा दलाल पिछले काफी समय से एक साथ हैं। हाल ही में यह जोड़ा एक अपार्टमेंट के सामने देखा गया।
मुंबई। वरुण धवन खुद को सिंगल बताते हैं, लेकिन हर कोई जानता है कि वह किसके साथ प्यार की खिचड़ी पका रहे हैं। वरुण और नताशा दलाल पिछले काफी समय से एक साथ हैं। हाल ही में यह जोड़ा एक अपार्टमेंट के सामने देखा गया।
कई बार लोग वरुण और नताशा को साथ-साथ देख चुके हैं। हाल ही में वरुण एक बार फिर अपनी कथित गर्लफ्रेंड नताशा के साथ नजर आए। लेकिन इस बार वो ऐसी जगह पर देखे गए, जहां होने की उनकी उम्मीद ही नहीं थी।
निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखने वाले वरुण हाल ही में गर्लफ्रेंड नताशा के साथ एक अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखे गए। अपार्टमेंट से बाहर निकलते ही दोनों तुरंत कार में बैठकर चले गए। यह पता नहीं चल पाया कि इस अपार्टमेंट में वरुण और नताशा क्या करने आए थे।
इस दौरान वरुण कार की अगली सीट पर बैठे थे और नताशा पिछली सीट पर। वैसे इससे पहले भी वरुण को कई कार्यक्रमों में नताशा के साथ देखा गया है। हालांकि वरुण ने कभी नताशा के बारे में खुलकर बात नहीं की है।
वरुण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एबीसीडी 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने नताशा से मिलने का समय निकाल ही लिया।
इसे भी पढ़ें: जानें, हसबेंड के बारे में क्या सोचती हैं सनी लियोन