Move to Jagran APP

Mahesh Manjrekar के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, अभिनेता पर लगा एक शख्स के साथ मारपीट करने और गाली देने का आरोप

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता-निर्देशक महेश मांजरेकर मुश्किलों में आ गए हैं। उनके खिलाफ एक शख्स मारपीट करके का आरोप लगाया है। जिसके चलते महेश मांजरेकर के खिलाफ महाराष्ट्र के यावत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 12:45 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 12:45 PM (IST)
Mahesh Manjrekar के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, अभिनेता पर लगा एक शख्स के साथ मारपीट करने और गाली देने का आरोप
बॉलीवुड अभिनेता महेश मांजरेकर, तस्वीर : इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता-निर्देशक महेश मांजरेकर मुश्किलों में आ गए हैं। उनके खिलाफ एक शख्स ने मारपीट करके का आरोप लगाया है। जिसके चलते महेश मांजरेकर के खिलाफ महाराष्ट्र के यावत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उनके खिलाफ रोड रेज को लेकर शिकायत की गई है।

loksabha election banner

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार महेश मांजरेकर की कार में एक शख्स ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद अभिनेता ने न केवल अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि शख्स के साथ हाथापाई भी की। यह घटना शुक्रवार रात की है। करीब रात 10:30 बजे पुणे-सोलापुर हाइवे पर महेश मांजरेकर की कार को एक शख्स ने कार से टक्कर मार दी थी। उसके बाद महेश मांजरेकर कार से नीचे उतरे और दूसरी कार में बैठे व्यक्ति से उनका विवाद हो गया।

अभिनेता पर शख्स के साथ गाली-गलोच करने और थप्पड़ मारने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने शख्स की शिकायत को दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि अभिनेता महेश मांजरेकर की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है।

इससे पहले महेश मांजरेकर उस समय काफी चर्चा में थे जब एक युवक ने अबु सलेम के नाम पर उनसे 35 करोड़ रुपये की वसूली करने की कोशिश की थी। एक दिलचस्प इनवेस्टिगेशन के बाद मुंबई पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और स्थानीय अदालत ने उसे 2 सितम्बर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पीटीआई के मुताबिक, 34 साल के युवक के नाम मिलिंद तुलासंकर था। मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने उसे रत्नागिरि जिले के खेड़ इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

महेश मांजरेकर ने मामले में दादर पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज करवाया था। युवक ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के गैंग का मेंबर बताया था, जो 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में जेल में सजा काट रहा है। युवक ने महेश को मैसेज के जरिए 35 करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, तुलासंकर की धारावी इलाके में चाय की दुकान था। युवक ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन की वजह से उसकी दुकान बंद हो गयी थी। उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए एक्सटॉर्शन की कोशिश की।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.