Move to Jagran APP

Malaika Arora के साथ नजर आए अर्जुन कपूर को लाल शर्ट वाले शख्स पर फूटा गुस्सा, इस वजह से कहा- 'डरकर क्यों भाग रहे हो?

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अक्सर साथ में देखा जाता है। साथ में वह मीडिया के सामने तस्वीरों के लिए पोज भी देते रहते हैं लेकिन इस बार अर्जुन कपूर एक शख्स पर भड़क गए हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 09:18 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 09:23 AM (IST)
Malaika Arora के साथ नजर आए अर्जुन कपूर को लाल शर्ट वाले शख्स पर फूटा गुस्सा, इस वजह से कहा- 'डरकर क्यों भाग रहे हो?
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, Instagram: malaikaarora_love

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अक्सर साथ में देखा जाता है। साथ में वह मीडिया के सामने तस्वीरों के लिए पोज भी देते रहते हैं, लेकिन इस बार अर्जुन कपूर एक शख्स पर भड़क गए हैं। भड़कते हुए अभिनेता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रविवार को बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान के घर उनसे मिलने पहुंचे।

loksabha election banner

करीना हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में बॉलीवुड की कई हस्तियों का उनके नए घर पर आना-जाना लगा हुआ है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी करीना कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान एक शख्स ने ऐसे गलती करती जिसकी वजह से अर्जुन कपूर को गुस्सा आ गया है। अभिनेता के गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाया गया है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करीना कपूर के घर पहुंचे। इसी दौरान अर्जुन बिल्डिंग की दीवार पर चढ़े लोगों से नीचे उतरने का अनुरोध करते हैं। वीडियो में वह कहते हैं, 'आप बिल्डिंग के अंदर ऐसे मत चढ़ा करो, यह गलत होता है...रिक्वेस्ट है आपसे।' इसके बावजूद वह शख्स दीवार पर चढ़ा रहा जिसको अर्जुन कपूर गुस्से में कहते हैं, 'आप मान ही नहीं रहे हो'। इसके बाद अर्जुन कपूर के सामने से मलाइका अरोड़ा अंदर जाती नजर आती हैं।

वहीं अर्जुन कपूर दीवार के पास पहुंचे और शख्स को आवाज देते हुए उन्होंने कहा, 'भाई साहब, लाल शर्ट वाले, क्यों डर के भाग रहे हो?' सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को viralsunny7 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और अर्जुन कपूर के फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by V I R A L S U N N Y (@viralsunny7)

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे अब काफी आम हो चुके हैं। दोनों को अब पब्लिकली अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। बीता साल मलाइका और अर्जुन धर्माशाला साथ घूमने गए थे। इस ट्रिप में उनके साथ करीना कपूर ख़ान, तैमूर और सैफ अली खान भी थे। धर्मशाला से मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर काफी फोटोज शेयर की थी जिनमें साफ दिख रहा था कि वह वहां कितना इन्जॉय कर रही हैं।

आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें तो पिछले कुछ सालों से हैं, लेकिन अभिनेत्री ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर। अर्जुन और मलाइका काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन की उम्र में करीब 12 साल का फासला है इस वजह से दोनों को काफी ट्रोल भी किया जाता है। अब फैंस को इंतजार है मलाइका और अर्जुन की शादी का कि दोनों शादी कब करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.