Abhay Deol wants Film On Bollywood: बॉलीवुड की कुप्रथाओं पर फिल्म बनाना चाहते हैं अभय देओल
Abhay Deol wants Film On Bollywood अभय देओल ने सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद फिर से भाई-भतीजावाद की बहस शुरु होने पर सराहना कीl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अकाल मृत्यु से आहत अभय देओल का कहना है कि बॉलीवुड की कुप्रथाओं पर एक फिल्म बनाई जानी चाहिएl अभय ने ऐसा उनकी 2012 की फिल्म 'शंघाई' को लेकर लिखे एक कमेंट में लिखा हैंl उनका मानना है कि फिल्म 'शंघाई' आज भी बेहद प्रासंगिक है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर कटाक्ष करते हुए ऐसा कहा कि बॉलीवुड की भ्रष्ट प्रथाओं के बारे में भी फिल्म बनाई जा सकती है।
अभय देओल इंस्टाग्राम पर एक समय में एक फिल्म से बॉलीवुड में अपनी यात्रा शेयर कर रहे हैं। अब वह अपनी 2012 की फिल्म 'शंघाई' का जश्न मना रहे हैं, उनका मानना है कि यह फिल्म 'आज भी बहुत प्रासंगिक है।' फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए अभय ने लिखा, 'शंघाई 2012 में रिलीज हुई। लेखक वासिलिस वासिलिको के ग्रीक उपन्यास 'जेड' पर आधारित एक समकालीन भारतीय फिल्म विनाशकारी प्रभाव के साथ राजनीति के मोर्चे और भ्रष्टाचार को सामने रखती है। आज भी बहुत प्रासंगिक है। इन दिनों कोई बॉलीवुड की भ्रष्ट प्रथाओं के बारे में फिल्म बना सकता है!'
उन्होंने कई बॉलीवुड अभिनेताओं, गायकों और फिल्म निर्माताओं की सराहना कीl जिन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद फिर से भाई-भतीजावाद की बहस शुरु की। अभय ने लिखा, 'वैसे निश्चित नहीं है कि मौजूदा आक्रोश एक स्वतंत्र हिंदी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को जन्म देगाl वह भी बिना 'बॉलीवुड' के अप्राकृतिक टैग के बिना लेकिन यह सुनिश्चित करना अच्छा लगता है कि इंडस्ट्री के भीतर से तेज आवाज सुनना, जो अपने करियर को खतरे में डालकर बड़े 'चित्र' को देख रहे हैं।'
शंघाई के निर्माता प्रिया श्रीधरन के लिए एक मैसेज शेयर करते हुए उन्होंने कहा, '@priyasreedharan हमें एक और फिल्म बनानी है! वसीम खान का इंस्टाग्राम हैंडल क्या है? #Makingwhatbollywouldnt' शंघाई दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित एक राजनीतिक थ्रिलर थी। इसमें इमरान हाशमी, कल्कि केकला और प्रोसेनजीत चटर्जी ने भी अभिनय किया।