Move to Jagran APP

Sanjay Dutt क्या बेटी के बॉयफ्रेंड की मौत के बाद मिलने नहीं जाएंगे अमेरिका? फिल्म Sanju में नहीं था बेटी का जिक्र

त्रिशाला ने बॉयफ्रेंड की मौत के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर की थी। इसमें उनका दर्द साफ तौर पर छलक उठा था।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 12:17 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 12:49 PM (IST)
Sanjay Dutt क्या बेटी के बॉयफ्रेंड की मौत के बाद मिलने नहीं जाएंगे अमेरिका? फिल्म Sanju में नहीं था बेटी का जिक्र
Sanjay Dutt क्या बेटी के बॉयफ्रेंड की मौत के बाद मिलने नहीं जाएंगे अमेरिका? फिल्म Sanju में नहीं था बेटी का जिक्र

नई दिल्ली, जेएनएन। संजय दत्त (Sanjay Dutt) की बेटी त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) के बॉयफ्रेंड की हाल ही में 2 जुलाई को मौत हो गई थी। इस दुखद घटना से त्रिशाला टूट गई थीं और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के लिए एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखी थी। जानकारी के मुताबिक त्रिशाला अपने इटैलियन बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थीं। अब इसको लेकर नई खबर यह आई है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिशाला के पिता संजय दत्त उन्हें दिलासा देने अमेरिका नहीं जाएंगे।

loksabha election banner

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी सामने आ रही है कि संजय दत्त अपनी बेटी से मिलने अमेरिका नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि संजय दत्त के परिवार में त्रिशाला को नजरअंदाज किया गया है। शुरूआत से ही त्रिशाला को इग्नोर किया गया था। दरअसल संजय दत्त के एक करीबी दोस्त के हवाले से यह बताया जा रहा है कि संजय के लिए तीसरी पत्नी मान्यता दत्त और दो बच्चे ही परिवार हैं। त्रिशाला संजय के लिए अतीत का हिस्सा हैं। जब राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित संजय दत्त पर बनी बायोपिक फिल्म संजू आई थी तब भी फिल्म में त्रिशाला का कोई जिक्र नहीं था। उस समय से ही संजय और त्रिशाला को लेकर चर्चा थी।  

नवंबर 2016 में जरूर संजय दत्त ने अपनी बेटी त्रिशाला की तस्वीर को शेयर किया था। बता दें कि बॉयफ्रेंड की मौत के बाद त्रिशाला ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया था। 

 

View this post on Instagram

My beautiful little girl, love u

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

बता दें कि, संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा दत्त की त्रिशाला संतान हैं। शादी के कुछ वर्षों बाद संजय और ऋचा अलग हो गए थे। इसके बाद त्रिशाला मां ऋचा के साथ अमेरिका चली गई थीं। त्रिशाला ने बॉयफ्रेंड की मौत के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर की थी। इसमें उनका दर्द साफ तौर पर छलक उठा था। 

यह भी पढ़ें: Salman Khan के साथ बैठे इस शख्स की बात सुनकर आपके उड़ जाएंगे होश, फिर जिंदगी में कभी नहीं होंगे उदास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.