विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं ऐसी शादी में नहीं रहना चाहता जहां...', बीवी Aishwarya Rai संग रिश्ते पर Abhishek Bachchan ने तोड़ी चुप्पी

Published: Sat, 04 Apr 2026 10:58 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने बीवी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने हाल ही में पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से इनसिक्योर होने को लेकर बात की है।

जब अभिषेक और ऐश्वर्या ने शादी की थी, उस वक्त ऐश्वर्या, ज्यादा बड़ी स्टार थीं। हाल ही में जब अभिषेक से इस बारे में सवाल किया गया है कि क्या वह अपनी बीवी के स्टारडम से कभी इनसिक्योर होते हैं तो एक्टर का जवाब वायरल हो गया।

अभिषेक ने दिया माता-पिता का उदाहरण

लिली सिंह के साथ बातचीत में अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के स्टारडम से इनसिक्योर होने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी परवरिश ही नहीं हुई है। उन्होंने अपने माता-पिता का उदाहरण देते हुए कहा-

जब मेरे माता-पिता ने शादी की थी, तब मेरी मां (जया बच्चन) मेरे पिता (अमिताभ बच्चन) से ज्यादा बड़ी स्टार थीं। तो यह कोई अजीब बात नहीं है। मेरी परवरिश इस सोच के साथ नहीं हुई कि आपको ही डोमिनेंट रहना है। यह एक पार्टनरशिप है। मैं ऐश्वर्या को अपने करियर के शुरुआती दौर से जानता हूं। मेरी दूसरी फिल्म उनके साथ थी। उस वक्त हम रिलेशनशिप में नहीं थे। हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे।

Abhishek Aishwarya

यह भी पढ़ें- शाह रुख की King के लिए अभिषेक बच्चन ने बदला हुलिया, एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान फैंस

ऐश्वर्या के स्टारडम से इनसिक्योर नहीं अभिषेक

ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर आगे अभिषेक बच्चन ने कहा, "जब हम आखिरकार अपने कोर्टशिप, सगाई और फिर शादी के जरिए एक हुए तो यह एक पार्टनरशिप के बारे में था। कभी ऐसी बात नहीं हुई कि मैं कमाऊंगा और तुम घर संभालोगी। यह बहुत स्वाभाविक रूप से होता है लेकिन मेरे लिए यह बहुत ज्यादा ईगो से आता है।"

अभिषेक की राय से सहमत हैं ऐश्वर्या!

अपनी बात को जारी करते हुए अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, "मैंने ईगो इसलिए कहा, क्योंकि मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो यह मानता हो कि किसी दौड़ को जीतने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को हार मान लेनी चाहिए या दौड़ना बंद कर देना चाहिए। यही मेरी मानसिकता है।

Aishwarya Abhishek

मैं किसी ऐसे रिश्ते या शादी में नहीं रहना चाहता, जहां मेरी पत्नी को कोई काम करना इसलिए छोड़ना पड़े, ताकि मैं खुद को 'मर्दाना' महसूस कर सकूं। शुक्र है कि मेरी पत्नी भी ऐसी नहीं है जो इस तरह से सोचती हो।"

यह भी पढ़ें- 'ऐश्वर्या अपना ख्याल खुद रख...' आराध्या की पेरेंटिंग को लेकर बोले Abhishek Bachchan, परवरिश को लेकर भी की बात