Abhishek Bachchan Hugs Vivek Oberoi: अभिषेक ने विवेक को लगाया गले लेकिन पापा अमिताभ ने कर दिया इग्नोर, देखें वीडियो
Abhishek Bachchan Hugs Vivek Oberoi बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के बीच लंबे वक्त से चल रहा मन मुटाव अब खत्म होता नजर आ रहा है। Photo-Yogen Shah
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के बीच लंबे वक्त से चल रहा मन मुटाव अब खत्म होता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया है। गले लगाते हुए दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अभिषेक पहले विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय को गले लगाते हैं। उसके बाद आगे बढ़कर विवेक को गले लगाते हैं। इस दौरान वहां अमिताभ बच्चन भी मौजूद होते हैं, लेकिन वो विवेक से बात किए बिना उन्हें इग्नोर कर के आगे निकल जाते हैं।
दरअसल, हाल ही मे बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें अभिषेक और विवेक भी शामिल थे। और यहीं दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले चुनाव के दौरान विवेक ने अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर एक मीम्स शेयर किया था जिसे लेकर वो काफी ट्रोल हुए थे। इस मीम्स में सलमान खान, ऐश्वर्या राय, विवेक खुद और अभिषेक नजर आ रहे थे। इस मीम्स के जरि उन्होंने तीनों का मज़ाक उड़ाया था। हालांकि लोगों की नारज़गी के बाद विवेके ने माफी मांग ली थी।
बता दें कि एक वक्त था जब विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ खूब चर्चा में रहा था। विवेक, ऐश्वर्या को काफी पसंद करते थे, लेकिन उनकी एक गलती ने ऐश्वर्या को उनसे दूर कर दिया। इसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। और फिर कभी विवेक की तरफ नहीं देखा।