बच्चन बहू को जन्मदिन पर मिल रही बधाइयां, अभिषेक ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
एेश्वर्या राय बच्चन का अाज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
मुंबई। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एेश्वर्या राय बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। बच्चन बहू को लगातार फिल्म इंडस्ट्री और उनके करीबी व फैंस से बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच एेश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने भी खास अंदाज में बधाई दी है।
अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एेश्वर्या के साथ एक खूबसूरत तस्वीर को साझा किया है। वे लिखते हैं कि, हैप्पी बर्थडे वाइफ, आई लव यू। माय हैप्पी प्लेस।
कुछ दिन पहले अभिषेक ने एेश्वर्या के साथ एक और तस्वीर साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान। 2008 में कभी न भूलने वाला टूर था।
यह भी पढ़ें: बउआ तो शैतान है: कटरीना की आंखों में डूब कर अनुष्का से ऐसे क्यों इतरा रहे हैं शाहरुख़
जानकारी के मुताबिक एेश्वर्या के जन्मदिन पर अभिषेक ने घर पर पार्टी रखी थी। इसके बाद जानकारी है कि वे मुंबई स्थित सिद्धीविनायक मंदिर भी गए थे। एेश्वर्या राय बच्चन के अॉफिशियल इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर किया गया है। इसमें एेश्वर्या की मां, बेटी आराध्या और अभिषेक के साथ कई करीबी लोग दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दीपिका इटली में ही क्यों कर रही हैं शादी, कनेक्शन रणवीर सिंह से नहीं रणबीर कपूर से जुड़ा है
इस तस्वीर में एेश्वर्या को मां के साथ देखा जा सकता है।
एक और तस्वीर को साझा किया गया है जिसमें एेश्वर्या राय पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ एंजॉय करती दिख रही हैं।
जानकारी है कि, अभिषेक बच्चन फिलहाल अपने अगली फिल्म अ लाइफ इन अ मेट्रो की सीक्वेल को लेकर व्यस्त थे। लेकिन उन्होंने समय निकाला और वे एेश्वर्या और आराध्या को लेकर गोवा गए हैं।
हमने आपको बताया था कि, अभिषेक बच्चन एक बार फिर से ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ बड़े परदे पर नजर आने जा रहे हैं। फिल्म गुलाब जामुन में दोनों साथ नजर आने वाले हैं। यह लंबे अरसे के बाद होगा कि दोनों एक साथ पर्दे पर नजर आयेंगे। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन फिल्मों में गुरु, रावण, कुछ न कहो, ढाई अक्षर प्रेम के जैसी फिल्में रही हैं। हालांकि इन फिल्मों में गुरु सबसे कामयाब फिल्म रही है। फिल्म बंटी-बबली में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कजरारे सॉन्ग में गेस्ट अपीयरेंस दिया था। इसके बाद अब वह गुलाब जामुन में साथ होंगे।