Remo D’Souza Health Update: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में किया गया एडमिट
Remo D’Souza Health Update कोरियोग्राफर रेमो को हाल ही में हार्ट अटैक आया हैl इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl IWM B ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड के निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl उन्हें हार्ट अटैक आया हैl रेमो डिसूजा के प्रशंसकों के लिए एक शॉकिंग खबर आ रही हैl बॉलीवुड के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो को हाल ही में हार्ट अटैक आया हैl इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl IWM Buzz की खबरों के अनुसार रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थीl
रेमो डिसूजा की आयु 46 वर्ष है और उनका कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा हैl खबरों के अनुसार उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और उनकी तबीयत ठीक हैl उनकी पत्नी रिजेल डिसूजा हॉस्पिटल में उनके साथ हैl इस जोड़े को दो बेटे हैंl
View this post on Instagram
रेमो डिसूजा बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैl इसके अलावा वह कई फिल्मों का सफल निर्देशन भी कर चुके हैl उनकी पिछली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' थीl इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की अहम भूमिका थीl रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैंl रेमो की फिल्मों को काफी पसंद किया गया हैl रेमो कोरियोग्राफी में माइकल जैक्सन को पसंद करते थेl
View this post on Instagram
रेमो डिसूजा ने टेलीविजन डेब्यू डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से किया थाl उनके अलावा यह शो टेरेंस लुईस और गीता कपूर जज कर रहे थेl इसके बाद वह 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए' और 'डांस प्लस' में भी बतौर जज नजर आए थेl अभी हाल ही में वह 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के मंच पर भी नजर आए थेl उन्होंने एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया हैl रेमो डिसूजा के फैंस और प्रशंसक लगातार उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैंl सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैl

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।