विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Remo D’Souza Health Update: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में किया गया एडमिट

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Fri, 11 Dec 2020 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2020 08:55 PM (IST)

Remo D’Souza Health Update कोरियोग्राफर रेमो को हाल ही में हार्ट अटैक आया हैl इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन ...और पढ़ें

हाल ही में रेमो ने अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थीl
हाल ही में रेमो ने अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थीl

नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड के निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl उन्हें हार्ट अटैक आया हैl रेमो डिसूजा के प्रशंसकों के लिए एक शॉकिंग खबर आ रही हैl बॉलीवुड के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो को हाल ही में हार्ट अटैक आया हैl इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl IWM Buzz की खबरों के अनुसार रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थीl

रेमो डिसूजा की आयु 46 वर्ष है और उनका कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा हैl खबरों के अनुसार उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और उनकी तबीयत ठीक हैl उनकी पत्नी रिजेल डिसूजा हॉस्पिटल में उनके साथ हैl इस जोड़े को दो बेटे हैंl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

रेमो डिसूजा बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैl इसके अलावा वह कई फिल्मों का सफल निर्देशन भी कर चुके हैl उनकी पिछली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' थीl इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की अहम भूमिका थीl रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैंl रेमो की फिल्मों को काफी पसंद किया गया हैl रेमो कोरियोग्राफी में माइकल जैक्सन को पसंद करते थेl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

रेमो डिसूजा ने टेलीविजन डेब्यू डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से किया थाl उनके अलावा यह शो टेरेंस लुईस और गीता कपूर जज कर रहे थेl इसके बाद वह 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए' और 'डांस प्लस' में भी बतौर जज नजर आए थेl अभी हाल ही में वह 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के मंच पर भी नजर आए थेl उन्होंने एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया हैl रेमो डिसूजा के फैंस और प्रशंसक लगातार उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैंl सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैl