यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देखिए 'आश्रम' की बबीता का ग्लैमरस अंदाज, इसलिए 'बाबा निराला' भी फंस गए थे इनके चंगुल में
इस वेब सीरीज में बॉबी देओल मुख्य किरदार में नजर आए थे। जिन्हें खूब पसंद किया गया। तो वहीं सीरीज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 में आई वेब सीरीज 'आश्रम' बाबाओं के पाखंड और फरेब को उजागर करने वाली कहानी थी। वेब सीरीज ने लोगों को इसके प्रति जागरुक करने का काम किया। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल मुख्य किरदार में नजर आए थे। जिन्हें खूब पसंद किया गया। तो वहीं सीरीज में अभिनेत्री त्रधा चौधरी भी अहम किरदार में थीं। सीरीज में भी त्रिधा चौधरी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला था। तो वहीं असल जिंदगी में भी त्रिधा बेहद ग्लैमरस हैं।
त्रिधा चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में त्रिधा ने अपनी एक तस्वीर सेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। त्रिधा चौधरी की ये तस्वीर बी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
त्रिधा चौधरी ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। इस तस्वीर में त्रिधा ने पर्पल रंग की मोनोकिनी पहनी हुई है। एक चेयर पर बैठी हुईं त्रिधा ब्रेकफास्ट कर रही हैं। उनके हाथ में न्यूज पेपर है वहीं आंखों में उन्होंने चश्मे पहने हुए हैं। त्रिधा ने तस्वीर में बालों में पर्पल रंग का ही तौलिया भी पहना हुआ है। त्रिधा का ये ग्लैमरस लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
त्रिधा की इस तस्वीर पर उनके फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि त्रिधा चौधरी अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस कई तस्वीरें सेयर कर चुकी हैं। जिनमें वो बिकिनी में या तो ग्लैमरस अवतार में नजर आी थीं। बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस 'आश्रम' वेब सीरीज के दोनों पार्ट में थीं। इसके बाद अभिनेत्री 'बंदिश बैडिट्स' में भी नजर आईं।
