Move to Jagran APP

Aashram 3 : 'सोनिया' के आते ही जल उठीं 'बबीता', बाबा निराला को रिझांने के लिए अपनाया ऐसा बोल्ड अवतार

आश्रम 3 के ट्रेलर के बाद फैंस का एक्साइटमेंट दो गुना बढ़ गया है। आश्रम 3 की कहानी के साथ ही इसमें किरदार भी काफी चर्चा में हैं। तीसरे सीजन में सोनिया के रुप में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 05:03 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 05:03 PM (IST)
Aashram 3 : 'सोनिया' के आते ही जल उठीं 'बबीता', बाबा निराला को रिझांने के लिए अपनाया ऐसा बोल्ड अवतार
Photo Credit : Aashram 3 Tridha Chaudhary Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Aashram 3 : चर्चित और विवादित वेब सीरीज 'आश्रम' एक बार फिर से खबरो में हैं। इस जल्द ही 'आश्रम' का तीसरा सीजन भी आने वाला है। तीसरे सीजन का इंतजार लोग करीब पिछले दो सालों से कर रहे थे। हाल ही में 'आश्रम 3' के ट्रेलर ने फैंस के बीच इसकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। जल्द ही बाबा निराला का बदनाम दरबार एक बार फिर से लगने वाला है। 'आश्रम 3' के ट्रेलर के बाद फैंस का एक्साइटमेंट दो गुना बढ़ गया है। 'आश्रम 3' की कहानी के साथ ही इसमें किरदार भी काफी चर्चा में हैं। वहीं बार नई कहानी के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। तीसरे सीजन में सोनिया के रुप में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं। उनके कई बोल्ड सीन्स चर्चा में हैं। वहीं बबीता भी अपनी हॉटनेस का तड़का पिछले दो सीजन से लगाती नजर आ रही हैं। बबीता का बोल्ड किरदार 'आश्रम' में त्रिधा चौधरी प्ले कर रही हैं। त्रिधा रियल लाइफ में काफी हॉट एंड बोल्ड हैं। इसी बीच त्रिधा ने अपनी एक बेहद बोल्ड तसवीर शेयर की है। यहां देखें तस्वीरें...

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by Tridha Choudhury (@tridhac)

'बबीता' यानी त्रिधा चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक सुपर हॉट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह जलवा बिखेरती दिख रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीवार के पास खड़ी होकर साइड पोज दे रही हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की वन साइड ऑफ शोल्डर बोल्ड ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में त्रिधा बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही उनके एक्सप्रेशन देने का अंदाज हर किसी को क्रेजी बना रहा है। बाबा निराला की भक्त का ये रूप देखकर फैंस के पीसने छूट रहे हैं। अबतक त्रिधा की इस तस्वीर को काफी व्यूज मिल चुके हैं। इस पर कमेंट कर फैंस उन्हें हॉट, बोल्ड, ब्यूटीफुल और बॉम जैसे कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.