Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिलीप कुमार और निम्मी की इस फिल्म में पहली बार दिखे थे होली के रंग, हिंदी सिनेमा में हुई थी नई शुरुआत

    बॉलीवुड फिल्म के इतिहास से कई दिलचस्प बाते जुड़ी हुई हैं। इनमें से एक है हिंदी सिनेमा में होली के त्योहार की शुरुआत। कई ऐसी फिल्में हैं जिनकी कहानी से ज्यादा उनके होली के गाने पॉपुलर हुए थे। क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा की कौन- सी फिल्म थी जिसमें पहली बार होली का सीन कलरफुल दिखाया गया ?

    By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Tue, 07 May 2024 09:48 PM (IST)
    Hero Image
    किस फिल्म में पहली बार दिखे थे होली के रंग, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों में होली का सीन्स की खास अहमियत होती है। कई बार तो फिल्म से ज्यादा इसके होली के गाने पॉपुलर होते हैं और हमेशा के लिए यादगार बन जाते है। फिल्मों में होली सीक्वेंस कहानी को नया मोड़ देने के साथ- साथ ही दर्शकों को यादगार अनुभव भी देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं वो कौन-सी फिल्म थी जिनसे सबसे पहले पर्दे पर होली के रंग बिखेरे थे ?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुपहले पर्दे पर होली के त्यौहार का ये ट्रेंड शुरू करने का श्रेय फिल्ममेकर महबूब खान को जाता है। सबसे पहले उन्होंने ही अपने फिल्म में होली के सीन को कलरफुल बनाया।

    यह भी पढ़ें- नरगिस ने राज कपूर के साथ लगाई हिट फिल्मों की झड़ी, फिर क्यों टूटी जोड़ी, इस मूवी के बाद कभी साथ नहीं किया काम

    जब ब्लैक एंड व्हाइट था रंगों का त्योहार

    पहली बार जिस फिल्म में होली का सीन दिखाया गया वो थी औरत। हालांकि, ये फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट में थी। इस फिल्म में होली का सीन तो दिखाया गया था, लेकिन उसमें कलर नहीं था। इसके बाद 50 दशक में फिल्म आन आई थी। इस मूवी में दिलीप कुमार और निम्मी की जोड़ी थी। इनके साथ नादिरा ने भी आन में अहम किरदार निभाया था।

    इस फिल्म ने होली के सीन में भरा रंग

    आन में होली का गाना था खेलो रंग हमारे संग। इस सॉन्ग में दिलीप कुमार और निम्मी ने रंगों के त्योहार को दिखाने के लिए ऐसी शानदार अदाकारी की थी कि ये खास बन गया। खेलो रंग हमारे संग में नाचते- गाते नजर आए थे। ये पहली दफा था जब रुपहले पर्दे पर होली का सीन कलरफुल दिखाया गया था, जो जादुई अनुभव दे रहा था। आन का ये गाना लंबे वक्त तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा था।

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री जिसने खरीदी थी रोल्स- रॉयस कार, राज कपूर की एक हिट फिल्म बन गई थी करियर का काल!

    महबूब खान ने की थी शुरुआत

    आन का निर्देशन महबूब खान ने किया था। फिल्म में दिलीप कुमार, निम्मी और नादिरा के साथ प्रेमनाथ भी शामिल थे। नादिरा की ये डेब्यू फिल्म थी और उनके काम को सराहना भी मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा चर्चा राज कपूर की फिल्म श्री 420 के लिए बटोरी। इस फिल्म में उन्होंने माया नाम का बोल्ड किरदार निभाया था। वहीं, राज कपूर और नरगिस लीड रोल में थे।