विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar की सफलता से क्यों खुश नहीं हैं Aamir Khan? 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' को खली इस बात की कमी

Published: Sun, 08 Feb 2026 10:22 AM (IST)

साल 2025 Dhurandhar के नाम रहा क्योंकि आखिरी महीने में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी। आदित्य ...और पढ़ें

आमिर खान को खल रही इस बात की कमी

आमिर खान को खल रही इस बात की कमी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने हाल ही में धुरंधर के सफलता के बारे में बात की। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। लेकिन आमिर का कहना है कि ये फिल्म इसके कई ज्यादा कमाई कर सकती थी। आइए जानते हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने ऐसा क्यों कहा?

ज्यादा कमाई कर सकती थी 'धुरंधर'

धुरंधर की रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया, फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों को इम्प्रेस किया। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, लेकिन आमिर खान को लगता है कि फिल्म के पास और ज्यादा कमाई करने का मौका था। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने भारत में बेहतर थिएटर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत बताई और कहा, 'हमें और भी बहुत सारे सिनेमा हॉल चाहिए'।

Dhurandhar (21)

यह भी पढ़ें- क्या Arijit Singh से उनका फैसला बदलवा पाएंगे Aamir Khan? इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स ने लगाया अंदाजा

एक इंटरव्यू में बात करते हुए आमिर ने कहा, 'भारत एक बहुत बड़ा देश है, यह एक महाद्वीप जैसा है, यह बहुत बड़ा है और हर राज्य की अपनी भाषा, अपनी संस्कृति, अपनी फिल्में हैं। इसलिए, मुझे सच में लगता है कि भारत जैसे देश में, हमें और भी बहुत सारे सिनेमा हॉल, और ज्यादा आउटलेट चाहिए, ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें। अगर आप चीन से मुकाबला करना चाहते हैं, उदाहरण के लिए, उनके पास, मुझे लगता है, एक लाख स्क्रीन हैं।

चाइना से की तुलना

आमिर ने आगे कहा, 'हमारे पास 9,000 स्क्रीन हैं। क्या तुलना है? आउटलेट्स के मामले में हम उनके साइज का दसवां हिस्सा हैं। इसीलिए चीन में एक बड़ी फिल्म बहुत बड़ा बिजनेस करती है, वह सिर्फ चीन में दो बिलियन अमेरिकी डॉलर का बिजनेस करती है। सिर्फ चीन में, बड़ी फिल्में इस तरह का बिजनेस करती हैं। वहां की बड़ी फिल्में अरबों डॉलर का बिजनेस करती हैं। तो, जब हम अपनी स्क्रीन की संख्या बढ़ाएंगे, तो आप देखेंगे कि आपके पिरामिड का बेस चौड़ा हो जाएगा'।

aamir khan (4)

धुरंधर के बारे में क्या बोले आमिर खान

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आमिर ने धुरंधर का उदाहरण देते हुए कहा, 'चलिए धुरंधर का उदाहरण लेते हैं, जिसने लगभग 1,000 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब, सोचिए अगर यह 5,000 स्क्रीन पर नहीं बल्कि 15,000 स्क्रीन पर रिलीज होती। जबरदस्त! तो, मैं यही कहना चाह रहा हूं। असली बदलाव तब आएगा जब स्क्रीन की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि अभी भारत में ऐसे कई जिले हैं जहां एक भी स्क्रीन नहीं है'।

dhurandhar (22)

आमिर खान का वर्कफ्रंट

प्रोफेशनल फ्रंट पर, आमिर खान हाल ही में हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस में दिखे थे, जिसमें उन्होंने कैमियो किया था और फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। आमिर कथित तौर पर राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित एक आने वाली बायोपिक में महान फिल्म निर्माता दादासाहेब फाल्के का किरदार निभाने वाले हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कन्फर्म किया है कि महाभारत पर आधारित उनके लंबे समय से चल रहे ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- यंग जेनरेशन नहीं देखेगी 70 साल के आदमी की कहानी, बॉलीवुड के तीनों खान पर Imran Khan का दो टूक