आमिर खान को तीन बार हुआ था Silent Love, आगे की कहानी खुद आमिर से सुनिए
आमिर की ठग्स अॉफ हिंदोस्तान इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की मशहूर फिल्म जो जीता वही सिकंदर का प्रसिद्ध गाना पहला नशा पहला खुमार तो आपको याद ही होगा। यह गाना आज वैलेंटाइन डे के दिन आमिर खान खुद सुन रहे थे, जिसके बारे में उन्होंने ट्विटर पर जिक्र किया। साथ ही आमिर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो खुदका पहला नशा को लेकर बता रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं क्या है आमिर का पहला नशा।
आमिर ने ट्विटर पर फेसबुक की एक लिंक शेयर की है जिसमें एक वीडियो है। इस वीडियो के जरिए आमिर खान अपना पहना नशा की जानकारी दे रहे हैं। आमिर कहते हैं, ''जब मैं 10 साल की उम्र का था तब पहली बार किसी लड़की से प्यार हुआ था। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। मैंने टेनिस कोचिंग ज्वाइन की थी। उस वक्त टेनिस कोचिंग में बहुत बड़ा ग्रुप था, करीब 40-50 बच्चे थे जो कि लगभग 10 साल के ही थे। एक लड़की थी उसको देखकर मैं दंग रह गया था। पहली बार देखा तो पूरी तरह से प्यार हो गया था। मतलब दिन रात उसके ही बारे में सोचता था। पहला नशा गाने में जो वो लाइन है कि उड़ता ही फिरूं इन हवाओं में कहीं तो मैं उस समय हवाओं में उड़ ही रहा था। लेकिन उससे कुछ कहने की हिम्मत नहीं हुई।
यह भी पढे़ं: सलमान खान ने दिया Valentine day गिफ्ट, loveratri का पोस्टर आउट
So here is my Pehla Nasha! #AamirKaPehlaNasha https://t.co/5DZDtIQONN— Aamir Khan (@aamir_khan) February 14, 2018
आमिर ने आगे बताया, वो लड़की भी 10 साल की ही थी और बहुत खूबसूरत थी। करीब एक साल इस चक्कर में टेनिस गेम अच्छा हो गया। पहले आथा था और लास्ट में जाता था। इम्प्रेस भी करना चाह रहा था। एक डेढ़ साल बाद उसकी फैमिली चली गई। यह साइलेंट लव था जो कभी पूरा नहीं हुआ। इंट्रेसंटिंग बात यह है कि दो तीन दफा एेसा प्यार हुआ। पर मैं लकी नहीं था लव में। अब हूं। उस वक्त नहीं था। इसलिए मेरा स्पेशल इमोशन रहा है उन लोगों के लिए जिन्हें प्यार नहीं मिलता। तो उनके लिए खास जगह है। सबको वेलेंटाइन डे की बधाई। आशा करता हूं कि आपने एंजॉय किया होगा।
यह भी पढे़ं: Box Office पर इस हफ़्ते अय्यारी, पहले दिन इतने करोड़ कमाने की है तैयारी
आने वाली फिल्मों की बात करें तो आमिर की ठग्स अॉफ हिंदोस्तान इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे।