विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

61 साल के आमिर GF गौरी की वजह से हुए 'मुकम्मल', दो बीवियों से हुआ तलाक; बताया क्यों नहीं चली पहली दो शादियां?

Published: Wed, 29 Apr 2026 02:54 PM (GMT+05:30)

आमिर खान ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए बताया कि गौरी स्प्रैट के आने से उनकी जिंदगी 'मुकम्मल' हो गई है।

गौरी के आने से 'मुकम्मल' हुए आमिर खान

गौरी के आने से 'मुकम्मल' हुए आमिर खान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इस वक्त अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। फिल्म के ट्रेलर और गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं, और अब इसी बीच आमिर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है।

गौरी ने आमिर को किया 'मुकम्मल'

दरअसल आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' (Ek Din) के प्रमोशन्स में लगे थे। फिल्म को आमिर ने ही बनाया है और बीते दिनों ही फिल्म का प्रीमियर हुआ, जहां आमिर का पूरा परिवार नजर आया। इसके अलावा आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी नजर आईं। फिल्म को लेकर आमिर ने हाल ही में कई इंटरव्यूज दिए, इसी बीच आमिर ने एक इंटरव्यू में अपने और गौरी के रिश्ते पर बात की है।

यह भी पढ़ें- Aamir Khan बनेंगे 'शार्क', अश्नीर ग्रोवर की कहानी अब फिल्मी पर्दे पर, श्रद्धा कपूर के ब्वॉयफ्रेंड करेंगे डायरेक्ट

aamir g

आमिर ने बताया कि कैसे गौरी के आने से उनकी जिंदगी में अब सबकुछ ठीक हो गया और अब उनकी जिंदगी बदल गई है। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि,

'मैं सच में बहुत लकी हूं कि मुझे गौरी मिली। उनके साथ मुझे बहुत सुकून मिलता है। किरण और रीना के साथ भी मेरा रिश्ता गहरा था, लेकिन बात नहीं बनी। गौरी के आने के बाद मुझे लगता है कि अब मैं मुकम्मल हो गया हूं।'

रीना-किरण से हुआ तलाक

इसके आगे आमिर ने कहा कि, गौरी (Gauri Spratt) के आने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। वह खुद भी काफी बदले हैं और उन्हें अच्छा फील होता है कि गौरी अब उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं। आमिर मानते हैं कि उनकी जिंदगी में उनसे गलतियां हुई हैं, लेकिन उनका कहना है कि इंसान गलतियों से ही सीखता है।

Kiran Reena

आपको बता दें कि आमिर खान ने साल 1986 में रीना से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे जुनैद और ईरा खान हुए। शादी के 16 साल बाद आमिर-रीना अलग हो गए। इसके बाद साल 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी की। इसके 16 साल बाद 2021 में रीना से भी आमिर का तलाक हो गया।

इस शादी से उन्होंने बेटे जुनैद को जन्म दिया। हालांकि आमिर का उनकी पूर्व पत्नियों के साथ रिश्ता अच्छा रहा है। अक्सर परिवार के साथ आमिर नजर आते हैं।

Edk

फिलहाल अब आमिर (Aamir Khan) गौरी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि आमिर ने गौरी स्प्रैट से अभीतक शादी नहीं की है, लेकिन हां दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हो चुका है।

यह भी पढ़ें- पहली 200 करोड़ी फिल्म का बनेगा सीक्वल, फिर लौट रहे हैं 3 Idiots; अब ये होगी Aamir Khan की कल्ट मूवी की कहानी