विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aamir Khan की 'दंगल' स्टार जायरा वसीम पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया

Published: Wed, 29 May 2024 08:32 AM (IST)

दंगल एक्ट्रेस जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। फिल्मी ...और पढ़ें

'दंगल' स्टार जायरा वसीम के पिता का निधन, (X Image)
'दंगल' स्टार जायरा वसीम के पिता का निधन, (X Image)

HighLights

  1. मुश्किल दौर में जायरा वसीम
  2. जायरा वसीम के पिता का निधन
  3. गम में डूबीं दंगल एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जायरा वसीम अब फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर हैं। एक्ट्रेस ने चंद फिल्मों के साथ ही देशभर में अपनी पहचान बना ली, लेकिन अब वो सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नजर आती हैं। इस बीच जायरा वसीम को लेकर एक बुरी खबर आई है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है।

महज 23 साल की छोटी उम्र में जायरा वसीम के सिर से पिता का साया उठ गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पिता के निधन की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- 'दंगल गर्ल' Suhani Bhatnagar के निधन से सदमे में Zaira Wasim, बोलीं- 'काश यह अफवाह होती

मुश्किल दौर में जायरा

जायरा वसीम की जिंदगी काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। अभिनेत्री पिता के निधन से परेशान हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने पिता के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें नन्ही जायरा पिता को किस करते हुए दिख रही हैं। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट शेयर किया।

गम में डूबीं जायरा वसीम

जायरा वसीम ने पिता के निधन की जानकारी देते हुए कहा, "मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। प्लीज उन्हें अपनी दुआओं में याद करें और अल्लाह से दुआ करें कि वो उनकी गलतियों को माफ कर दें, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाए, उन्हें यातनाओं से बचाए और उनके आगे के सफर को आसान बनाए। अल्लाह करें कि उनका हिसाब-किताब आसान हो और उन्हें जन्नत और मगरिरा का सबसे ऊंचा दर्जा मिले। हम सब अल्लाह के बच्चे हैं और एक दिन उनके पास ही जाना है।"

यह भी पढ़ें- Aamir Khan की 'छोटी बेटी' का लंबी बीमारी के बाद निधन, नौ साल की उम्र में इस सुपरहिट फिल्म में किया था काम

View this post on Instagram

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_)

नेशनल अवॉर्डी हैं जायरा

जायरा वसीम एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल से चर्चा में आई थीं। उन्होंने फिल्म में छोटी गीता फोगाट का किरदार निभाया था और कमाल की एक्टिंग की थी। जायरा इसके अलावा आमिर खान की एक और फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में भी दिखाई दी थीं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इस पिंक में भी काम किया था। 16 की उम्र में जायरा वसीम ने दंगल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता था।