एक्सरसाइज करते-करते गिर पड़ीं Aamir Khan की बेटी इरा खान, देखें वीडियो
आमिर की बेटी इरा खान सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली स्टार किड में से एक हैं। वह कभी अपने पापा आमिर कभी सोशल मीडिया फोटो तो कभी अपने रिश्तों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर खान की बेटी इरा खान सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली स्टार किड में से एक हैं। वह कभी अपने पापा आमिर, कभी सोशल मीडिया फोटो तो कभी अपने रिश्तों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब एक नए कारण से सोशल मीडिया पर इरा को लेकर बातें हो रही हैं। इरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें इरा एक्सराइज करते हुए दिख रही हैं। पर एकाएक वह गिर पड़ती हैं। यह वीडियो देखकर उनके फैंस को उनकी फिक्र हो रही है। हालांकि इरा ने इस वीडियो के साथ ही लिखा है कि वह ठीक हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं सैकड़ों कमेंट भी आए हैं। इस वीडियो के बाद इरा ने एक अन्य तस्वीर शेयर की है। इससे पता चलता है कि वह पूरी तरह फिट हैं। उन्हें चोट नहीं आई है।
View this post on Instagram
इरा यूरिपिड्स' मेडिया' नामक प्ले का निर्देशन करने वाली हैं और यह उनका थियेटर डेब्यू होगा। यह एक ग्रीक ट्रेजडी पर आधारित प्ले है। इस प्ले में युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीज भी नजर आएंगी। यानी इरा फिल्मों के बजाय थियेटर के माध्यम से फिल्मी लाइन में एंट्री कर रही हैं। इस साल दिसंबर में उनके नाटक का प्रीमियर किया जाएगा, जिसकी रिहर्सल जल्द ही मुंबई में शुरू की जाएगी।