विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटरी पर थे आमिर खान, 1 सेकंड दूर थी ट्रेन... जब जोखिम भरे सीन के चलते हलक में आ गई थी एक्टर की जान

Published: Fri, 13 Mar 2026 04:13 PM (IST)

एक सीन को फिल्माना आमिर खान (Aamir Khan) को कितना भारी पड़ सकता था, यह शायद उन्हें भी नहीं मालूम ...और पढ़ें

आमिर खान ने दांव पर रख दी थी जिंदगी। फोटो क्रेडिट- एक्स

आमिर खान ने दांव पर रख दी थी जिंदगी। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान को यूं ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता है। वह किसी भी किरदार को इतनी शिद्दत और परफेक्शन के साथ करते हैं कि उन्हें इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ही कहा जाने लगा। एक बार उन्होंने एक सीन को परफेक्ट बनाने के चक्कर में अपनी जान की भी परवाह नहीं की थी।

किस्सा फिल्म गुलाम (Ghulam) का है। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और रानी मुखर्जी, शरत सक्सेना, दीपक तिजोरी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।

खतरनाक था गुलाम का ट्रेन सीन

फिल्म में एक सीन था, जहां ट्रेन के सामने आमिर खान को एक स्टंट करना था। बड़े पर्दे पर यह सीन जितना कूल लगता है, रियल लाइफ में यह उससे भी ज्यादा जोखिम भरा था। अगर एक सेकंड देरी होती तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। खुद फिल्म के डायरेक्टर ने इससे जुड़ा किस्सा शेयर किया था। 

आमिर खान ने नहीं मानी थी डायरेक्टर की बात 

विक्रम भट्ट ने बताया था कि उन्होंने आमिर से कहा था कि वह गुलाम का ट्रेन सीन (Ghulam Train Scene) VFX के जरिए कर लें, लेकिन वह नहीं माने। ईटाइम्स संग बातचीत में फिल्ममेकर ने बताया था, "मैंने आमिर से कहा था, यह बहुत खतरनाक है। इसमें VFX का इस्तेमाल कर लेंगे। उन्होंने कहा, विक्की, हो जाएगा। मैंने उनसे गुजारिश की थी कि मैं नहीं चाहता कि आपको ट्रेन की तरफ दौड़ें।"

Ghulam

आमिर खान ने बढ़वाई थी ट्रेन की रफ्तार

विक्रम भट्ट ने बताया था कि उनके लाख समझाने के बावजूद आमिर खान नहीं माने और उन्होंने इंजन ड्राइवर से बात की और उनसे 20 km/h की रफ्तार से आने को कहा और फिर वह ट्रैक से कूद गए। फिर उन्होंने रफ्तार बढ़ाकर 30 km/h करने को कहा। आखिर में उन्होंने तय किया कि वह 40 km/h की रफ्तार से शूट करेंगे। विक्रम भट्ट ने कहा था, "मुझे इस बात से घबराहट हो रही थी, लेकिन आखिर में मैं मान गया।"

यह भी पढ़ें- अभी भी ICU में हैं सलमान खान के पिता, हालचाल लेने पहुंचे आमिर खान ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट

1 सेकंड के फर्क से बची थी जान

विक्रम भट्ट ने आगे बताया था, "टेक के दौरान ट्रेन 40-45 km/h की रफ्तार से आ रही थी और उसे समय पर रोकने का कोई भी तरीका नहीं था। आमिर सिर्फ एक सेकंड के फर्क से ट्रेन से बच गए। हमने फुटेज देखकर इस बात की पुष्टि की, जहां आमिर की परछाई खंभे पर पड़ी थी, ठीक उसके 24 फ्रेम बाद ट्रेन की परछाई दिखाई दी। मुझे लगता है कि आमिर के पास अभी भी वह फिल्म की पट्टी मौजूद है। वह सिर्फ एक सेकंड के फर्क से ट्रेन से बच गए। मैं बहुत ज्यादा परेशान हो गया था।"

Aamir khan train scene

विक्रम भट्ट ने बताया था कि सीन फिल्माने के बाद आमिर ने उनसे कहा था कि अगर वह डायरेक्टर होते तो कभी भी एक्टर को यह सीन न करने देते थे।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के पास नहीं है आमिर जैसी होशियारी, मिर्जापुर एक्टर 'लिलिपुट' का किंग की च्वाइस पर बेबाक बयान