Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Har Funn Maula Song: आमिर खान-एली अवराम का गाना 'हर फन मौला' रिलीज, सिजलिंग केमिस्ट्री उड़ा देगी होश

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 10 Mar 2021 02:09 PM (IST)

    कुछ दिनों पहले आमिर खान और एली अवराम के इस गाने के कुछ सीन्स लीक हुए थे जिसके बाद दोनों काफी सुर्खियों में आ गए थे। वहीं हाल ही में आमिर खान और एली अवराम ने में इस गाने से अपना फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया था।

    Hero Image
    Photo Credit - Har Funn Maula Youtube Song Video Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की अप​कमिंग मूवी 'कोई जाने ना' का गाना 'हर फन मौला' रिलीज हो गया है। इस गाने को लेकर लगातार फैंस के बीच क्रेज बना हुआ था। गाने में आमिर और आइटम सॉन्ग गर्ल एली अवराम की सिजलिंग  केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। आमिर और एली ने अपने हॉट डांस नंबर ने आग लगाई हुई है। रिलीज हो के साथ ही 'हर फन मौला' गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आमिर खान और एली अवराम ने हाल ही में इस गाने से अपना  फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया था। इसी के बाद से ही फैंस में इस हॉट जोड़ी को एक साथ देखने की उत्साह को काफी बढ़ा दिया था। अबतक इस गाने को रिलीज होने के कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। गाने में आप देख सकते हैं कि आमिर एक बार फिर अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं एली अवराम का हॉट डांस इस पूरे गाने में जान डाल रहा है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Elli AvrRam (@elliavrram)

    आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले आमिर खान और एली अवराम के इस गाने के कुछ सीन्स लीक हुए थे, जिसके बाद दोनों काफी सुर्खियों में आ गए थे। वहीं हाल ही में आमिर खान और एली अवराम ने  में इस गाने से अपना फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया था। फर्स्ट लुक फोटो शेयर करते हुए एली ने जानकारी दी थी कि ये यह गाना 10 मार्च को रिलीज होगा। एली अवराम ने कैप्शन में लिखा था, 'यह सभी बातों में खिलाड़ी है और वह डांस फ्लोर की रानी है। 10 मार्च को कोई जाने ना से मिलने के लिए तैयार रहिए, हरफनमौला।' 

    आमिर खान के ​वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार 2018 में आई फिल्म 'ठग्स आफ हिंदुस्तान' में देखा गया था। इसे रिलीज हुए अब 2 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं। अब आमिर खान जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे।