Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tara Sutaria को छोड़ अब उनकी दोस्त को ही डेट कर रहे हैं Aadar Jain? पुरानी तस्वीर हो रही है वायरल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 06:17 PM (IST)

    Aadar Jain And Alekha Advani तारा सुतारिया (Tara Sutaria) बीते महीनेएक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि वह किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। एक्ट्रेस के इस इस बयान के बाद आदर जैन अपनी नई गर्लफ्रेंड संग स्पॉट किए थे। हालांकि सोशल मीडिया पर तब तक उनकी गर्लफ्रेंड की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन पता चल रहा है कि आदर संग नजर आई वह लेडी लव कौन थी।

    Hero Image
    अलेखा आडवाणी और आदर जैन (Photo X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Aadar Jain New Girlfriend Alekha Advani: जाने-माने एक्टर आदर जैन (Aadar Jain) और एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) इन दिनों लगातार चर्चा में है। इस साल के शुरुआत में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई थी। वहीं बीते महीने तारा ने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि वह किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब तारा के इस बयान के बाद आदर जैन अपनी नई गर्लफ्रेंड संग स्पॉट किए थे। बहन करीना की दिवाली पार्टी के मौके पर आदर गर्लफ्रेंड का हाथ थामे बहन के घर के अंदर जाते नजर आए थे। हालांकि, सोशल मीडिया पर तब तक उनकी गर्लफ्रेंड की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन पता चल रहा है कि आदर संग नजर आई वह लेडी लव कौन थी।

    यह भी पढ़ें- Tara Sutaria से ब्रेकअप के बाद Aadar Jain को मिला नया प्यार? करीना की दिवाली पार्टी में गर्लफ्रेंड संग आए नजर

    आदर ने अलेखा आडवाणी संग रिश्ते को किया ऑफिशियल

    आदर जैन (Aadar Jain) ने 13  नवंबर की देर रात सोशल मीडिया पर नई गर्लफ्रेंड जिसका नाम है अलेखा आडवाणी  (Alekha Advani) संग एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो के जरिए इस कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और फोटो के कैप्शन में लिखा, मेरी जिंदगी की रोशनी।

    सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं आदर

    इस तस्वीर के बाद आदर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी अलेखा आडवाणी संग एक पुरानी तस्वीर भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें तारा सुतारिया भी नजर आ रही हैं। इस फोटो को अलेखा ने सालों पहले शेयर किया था, जो अब उन्होंने डिलीट कर दी है और कैप्शन में लिखा था "इनके रिश्ते की तीसरी कड़ी"। यह तब की तस्वीर है जब तारा और आदर रिश्ते में थे।

    तारा सुतारिया की दोस्त हैं अलेखा आडवाणी

    यह भी पढ़ें- Tara Sutaria ने लव लाइफ पर तोड़ी चुप्पी, बताया- डेटिंग की खबरों पर कैसा होता है पेरेंट्स का रिएक्शन

    आदर जैन की नई गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी एक्ट्रेस तारा सुतारिया की दोस्त रह चुकी है। अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा,  रिश्ते में कभी भी किसी तीसरे को नहीं लाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, अलेखा इसी मौके की तलाश में थीं। तीसरे यूजर ने लिखा, इससे अच्छी तो तारा ही थीं। चौथे यूजर ने लिखा, तीसरा पहिया बनते बनते रिश्ते को ही तुड़वा दिया।