विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aabeer Gulaal Release Date: भारत में इस दिन रिलीज होगी फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल'?

Published: Fri, 12 Sep 2025 05:47 PM (IST)

Aabeer Gulaal Release In India फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाल भारत को छोड़कर दुनियाभर के सिनेमाघरों ...और पढ़ें

वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म भारत में कब होगी रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म भारत में कब होगी रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. विदेशों के बाद भारत में रिलीज होगी अबीर गुलाल?
  2. पाक एक्टर का भारतीय फिल्म में सालों बाद कमबैक
  3. 12 सितंबर को भारत छोड़कर बाकी देशों में रिलीज फिल्म

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इसी साल मई में भारतीय फिल्म अबीर गुलाल रिलीज होने वाली थी जिसके साथ 9 साल बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) डेब्यू करने वाले थे। मगर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गई और फिल्म की रिलीज रोक दी गई।

आरती एस बागदी के निर्देशन में बनी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा अबीर गुलाल की रिलीज चार महीने तक लटकी रही। अब जाकर मूवी 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन भारत को छोड़कर। भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच अबीर गुलाल के भारत में रिलीज करने को लेकर काफी विवाद उठा था। मगर अब एक खबर आ रही है जिसके मुताबिक, यह यहां के सिनेमाघरों में भी दस्तक दे सकती है।

इस दिन भारत में रिलीज होगी अबीर गुलाल

जी हां, दुनियाभर में रिलीज होने के बाद अबीर गुलाल के भारत में भी रिलीज होने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि दो हफ्ते बाद यह भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन स्टोरीज लिमिटेड (यूके) की टीम ने अब इस फिल्म को भारत के सिनेमाघरों में दो हफ्ते बाद यानी 26 सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया है। उन्हें इस फिल्म पर पूरा भरोसा है और उनका मानना ​​है कि एक साधारण और प्यारी सी प्रेम कहानी वाली यह फिल्म भारत समेत दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता रखती है। इसके अलावा 26 सितंबर को कोई और फिल्म रिलीज होने वाली नहीं है, इसलिए अबीर गुलाल देश में सोलो रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- '75 साल बाद हमने Sholay बना दी', पाकिस्तानी एग्जिबिटर ने धर्मेंद्र की फिल्म से की Fawad Khan की मूवी की तुलना

Photo Credit - X

क्यों भारत में रिलीज नहीं हो रही अबीर गुलाल?

उरी अटैक के बाद से ही पाकिस्तानी सितारों को भारतीय सिनेमा में एंट्री नहीं मिली थी। फवाद खान उन पाक सितारों में से एक थे जिनकी भारत में तगड़ी फैन-फॉलोइंग थी। ऐसे में जब अबीर गुलाल की अनाउंसमेंट हुई तो लोग उन्हें फिर से भारतीय फिल्म में देखने के लिए बेताब थे। मगर पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट और पाक यूट्यूब चैनल्स को भारत में ब्लॉक कर दिया गया और उनका भारतीय फिल्मों में आने का रास्ता भी बंद कर दिया गया। अब देखते हैं कि भारत में अबीर गुलाल रिलीज होती है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Abir Gulaal: फवाद-वाणी की फिल्म को मिली रिलीज डेट, भारतीय फैंस के लिए है बुरी खबर