विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कोई मिल गया...' के रजत बेदी आए मुश्किलों में, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ हिट एंड रन का केस

By Anand KashyapEdited By:
Published: Tue, 07 Sep 2021 12:41 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी मुश्किलों में आ गए हैं। अभिनेता के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज हुआ है। ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी, तस्वीर- Instagram: rajatbedi24
बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी, तस्वीर- Instagram: rajatbedi24

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी मुश्किलों में आ गए हैं। अभिनेता के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज हुआ है। रजत बेदी बॉलीवुड फिल्म चोर मचाए शोर, कोई मिल गया, पार्टनर और अक्सर सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनके खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है। रजत बेदी के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपनी कार से एक शख्स को टक्कर मारी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार रजत बेदी के खिलाफ अंधेरी में अपनी कार से एक शख्स को टक्कर मारने के आरोप में डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। टक्कर लगने के बाद रजत बेदी घायल शख्स को इलाज के लिए कूपर अस्पताल लेकर गए और उसको भर्ती करवाया। अभिनेता ने पीड़ित के परिवार को उसका इलाज करवाने आश्वास भी दिया, लेकिन अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद रजत बेदी वापस नहीं आए।

इसके बाद पीड़ित के परिवार वालों ने अभिनेता के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। वहीं अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शीतला देवी मंदिर पर हुई जब रजत बेदी अपने घर जा रहे थे। उनकी कार से घायल होने वाले शख्स का नाम राजेश बुध है, जिसकी उम्र 40 साल है।

इस पूरे मामले में डीसीपी संग्रामसिंह निशानदार ने अपने बयान में कहा है, 'एक्सीडेंट के बाद रजत बेदी तुरंत पीड़ित को कूपर अस्पताल ले गए और उसे भर्ती करवाने के बाद डीएन नगर पुलिस स्टेशन लौट आए और घटना के बारे में बताया। घायल व्यक्ति बेहोश है। अभिनेता के खिलाफ ट्रैफिक दुर्घटना का मामला दर्ज किया जाएगा।' फिलहाल अभी इस पूरे मामले में रजत बेदी का कोई बयान नहीं आया है।

आपको बता दें कि रजत बेदी फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ अभिनय कर पर्दे पर अपनी खास जगह बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म साल 2001 से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया। रजत बेदी फिल्मों में अपने विलेन किरदारों की वजह से मशहूर रहे हैं।