Photos:तैमूर अली खान को पहले बर्थडे गिफ्ट में मिले जामुन, कटहल, नीबू, पपीता...
एक बच्चे को चिड़ियों और तितलियों के करीब देखना अच्छा लगता है। और इसीलिए तैमूर को एक फल या फूल नहीं सारा का सारा बाग ही मिल गया।
मुंबई। ‘सुपर क्यूट किड‘ तैमूर अली खान अब एक साल के हो गए हैं। बुधवार को उनका पहला जन्मदिन था। तरह तरह के तोहफ़े आये। सबका ढेर सारा प्यार मिला। मम्मी करीना और पापा सैफ़ ने सीने से लगा लगा कर दुआएं दी। और किसी ने नन्हें नवाब को एक पूरा जंगल (बाग) ही गिफ्ट कर डाला।
जी हां। आप सोच रहे होंगे कि ये क्या। भला एक साल के बच्चे के साथ ऐसा कोई करता है क्या। लेकिन इसके पीछे एक राज़ है। दरअसल तैमूर को ये गिफ्ट करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड और डायटीशियन-न्यूट्रिशयन रुजुता दिवेकर ने दिया है। रुजुता ने सोशल मीडिया के जरिये ये जानकारी दी।
तैमूर को मिला ये ‘जंगल’ मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर सोनवे नाम के इलाके में है। करीब एक हजार वर्ग फीट में फैले इस जंगल में 100 पेड़ हैं, जो अब सारे के सारे तैमूर के नाम होंगे। इस जगह पर पपीता, सीताफल, नींबू , जामुन , कटहल और केले सहित कई अन्य फलों के पेड़ हैं और हल्दी और लहसुन की भी खेती की गई है।
रुजुता ने अपने पोस्ट में लिखा है कि वो ये जंगल तैमूर को बर्थडे पर गिफ्ट दे रही हैं क्योंकि एक बच्चे को चिड़ियों और तितलियों के करीब देखना अच्छा लगता है।
तैमूर के एक साल पूरे होने की ख़ुशी में सेलेब्रेशन की तैयारी तो लंबे समय से की जा रही थी लेकिन शशि कपूर के निधन के कारण जश्न पारिवारिक हो गया और मुंबई से दूर पटौदी पैलेस में परिवार एकत्र हुआ, जहां नन्हें नवाब का जन्मदिन मनाया गया।
यह भी पढ़ें:Box Office: ये लो जी, फुकरे रिटर्न्स ने तो 100 करोड़ भी बटोर लिये, आपको पता चला क्या
कपूर परिवार और खान परिवार तो था ही लेकिन साथ ही करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी थीं। तैमूर ने इस दौरान घोड़े से लेकर ट्रैक्टर तक की सवारी कर ली।