9 साल की आलिया, 20 साल के रणबीर.. ब्रह्मास्त्र से पहले इस फिल्म में आते साथ नज़र
एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को संयज लीला भंसाली की फिल्म का 17 साल पहले ऑफर मिला था लेकिन वो फिल्म बन नहीं पाई।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में इन दिनों अपने अफेयर के रुमर्स से चर्चा का विषय बने हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आने वाले हैं। दोनों पहली बार साथ में किसी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 17 साल पहले भी दोनों को संजय लीला भंसाली द्वारा एक फिल्म का ऑफर दिया गया था।
इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि संजयलीला भंसाली द्वारा 17 साल पहले रणबीर और आलिया को एक फिल्म ऑफर की गई थी। उस समय जहां रणबीर कपूर 20 साल के थे वहीं आलिया महज 12 साल की थीं। इस फिल्म का टाइटल बालिका वधू था।
पुराने इंटरव्यू में रणबीर ने बताया, संजय लीला भंसाली उन दोनों के साथ बालिका वधू का एक वर्जन बनाना चाहते थे, तो उन्होंने इसके लिए हमारा एक फोटोशूट भी करवाया था। रणबीर ने ये भी बताया था कि उस समय वो महस 20 साल के और आलिया 12 साल की थीं। रणबीर ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें हमेशा से ही आलिया भट्ट काफी टैलेंटेड लगती थीं।
यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Movie Review: मस्ती के साथ मोरल की डोज़, रिलीज़ से पहले जानिए कैसी है 'पति पत्नी और वो'
इऩ दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नज़दीकियों की चर्चा भी काफी आम हो चुकी है। दोनों को अक्सर साथ में ही समय बिताते स्पॉट किया जाता है। दोनों एक दूसरे के परिवार के साथ भी समय बिताते हैं। कुछ दिनों पहले ये भी खबर थी कि दोनों जल्द ही फ्रांस में शादी कर सकते हैं।
फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग मनाली में चल रही हैं जहां से फिल्म की स्टार कास्ट की लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं। आयान मुखर्जी की इस फिल्म में अभिताभ बच्चन भी अहम किरदार में नज़र आने वाले हैं।