83 वर्ष की आयु में 29 की गर्लफ्रेंड नूर अलफलाह के बच्चे का पिता बनने पर बोले Al Pacino, कहा- बहुत खास हैं
Al Pacino On Noor Alfallah Pregnancy हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो ने 83 वर्ष की आयु में नूर अलफलाह के बच्चे का पिता बनने की खबर पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि वह इसे लेकर काफी उत्साहित है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Al Pacino On Noor Alfallah Pregnancy: हॉलीवुड सुपरस्टार अल पचीनो 83 वर्ष के हैं। अब उनकी 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अलफलाह उनके बच्चे की मां बनने वाली है। पहली बार अभिनेता ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है और अपना मत रखा है। गौरतलब है कि खबरें हैं कि हॉलीवुड अभिनेता अल पचीनो चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अलफलाह उनके बच्चे को जल्द जन्म देनेवाली हैं। खास बात यह है कि उन्होंने नूर अलफलाह से पैटरनिटी टेस्ट करवाया था, जिससे यह बात साबित हुई है कि यह बच्चा अल पचीनो का ही है।
अल पचीनो ने नूर अलफलाह की प्रेगनेंसी न्यूज पर क्या कहा है?
अब अल पचीनो ने इस पूरे विवाद पर अपना मत रखा है। उन्होंने इस बच्चे को बहुत खास बताया है। इसके पहले 31 मई को नूर अलफलाह ने इस बात की जानकारी देकर सनसनी मचा दी थी कि वह अल पचीनो के बच्चे को जन्म देने वाली हैं। कई लोगों को इस बात का विश्वास नहीं हुआ था।
अल पचीनो ने नूर अलफलाह से डीएनए टेस्ट कराने के लिए क्यों कहा था?
अल पचीनो ने भी उड़ खबरों को विराम देने के लिए नूर अलफलाह से डीएनए टेस्ट कराने के लिए कहा था। इसमें इस बात की पुष्टि हो गई कि वह 11 सप्ताह की गर्भवती हैं और उनके बच्चे के पिता अल पचीनो ही है। अब अभिनेता ने पेज सिक्स को दिए इंटरव्यू में कहा है,
"यह बहुत खास है। यह हमेशा ही होता है। मेरे कई बच्चे हैं लेकिन इस समय जो आ रहा है। वह बेहद खास है।"
गौरतलब है कि अल पचीनो की 30 साल की बेटी है। उन्होंने अपने जीवन में कभी शादी नहीं की है।
अल पचीनो और नूर अलफलाह कब से कर रहे हैं डेट?
अल पचीनो और नूर अलफलाह को पहली बार अप्रैल 2022 में एक साथ देखा गया था। दोनों लॉस एंजेलिस में डिनर करते हुए स्पॉट किए गए थे। वहीं, नूर अलफलाह ने भी अभिनेता के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। नूर अलफलाह का नाम इसके पहले भी और भी कई उम्रदराज व्यक्तियों के साथ जुड़ चुका है। अल पचीनो हॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उन्होंने द गॉडफादर, स्कारफेस, हीट, सेंट ऑफ अ वुमन, डॉग डे आफ्टरनून जैसी फिल्मों में काम किया है।