'83' में कपिल देव की पत्नी बनेंगी दीपिका पादुकोण, रणवीर के साथ ऐसी दिखेगी जोड़ी, सामने आया फर्स्ट लुक
रणवीर की अगली फिल्म 83 कपिल देव के जीवन पर बन रही एक बायोपिक है। इस फिल्म के लिए रणवीर ने कड़ी मेहनत की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों रणवीर अपनी अपकमिंग मूवी '83' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणवीर इंडियन क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। '83' से रणवीर के साथ अधिकांश कलाकारों का लुक रिवील कर दिया गया है। सामने आए तस्वीरों में रणवीर हूबहू असली कपिल देव जैसे नजर आ रहे थे। वहीं अब कपिल देव की पत्नी रोमी देव का लुक भी सामने आ चुका है। कपिल देव की पत्नी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम और तस्वीर देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस जो कपिल देव की हमसफर का रोल प्ले करेगी।
View this post on Instagram
रणवीर की अगली फिल्म '83' कपिल देव के जीवन पर बन रही एक बायोपिक है। इस फिल्म के लिए रणवीर ने कड़ी मेहनत की है। बता दें कि फिल्म से रणवीर के लुक के बाद अब कपिल देव की पत्नी रोमी देव के लुक आ चुका है। फिल्म में रोमी देव का किरदार कोई और बल्कि रणवीर सिंह की पत्नी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। दीपिका का लुक बुधवार को रिलीज किया गया।
फिल्म '83' में अपने रोल को लेकर दीपिका पादुकोण ने कहा, 'भारतीय खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक इस फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है। एक पति की पेशेवर और व्यक्तिगत ख्वाहिशों की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है ,यह मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में '83' हर महिला को समर्पित है, जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।'
Here is the FL of @deepikapadukone as #RomiDev - Legendary Cricketer #KapilDev 's wife in #83TheMovie @RanveerOfficial as #KapilDev
They authentically resemble the iconic couple.. pic.twitter.com/IxCqP8tQUd— Ramesh Bala (@rameshlaus) February 19, 2020
वहीं दीपिका को लेकर कबीर खान ने कहा- 'जब मैं रोमी देव की भूमिका के लिए सोच रहा था तो मेरे दिमाग में केवल उन्हीं का नाम आया। रोमी देव के पास बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा है और दीपिका ने पूर्णता के साथ इसे निभाया है। रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल है ही। उससे कपिल देव और रोमी के रिश्ते को दर्शाने में भी बहुत मदद मिली है। मुझे बहुत खुशी है कि दीपिका हमारे '83' के सफ़र का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं।'