Move to Jagran APP

'चेन्नई एक्सप्रेस' की रिलीज को हुए आठ साल पूरे, दर्शकों को खूब भाई थी राहुल और मीनम्मा की जोड़ी

8 अगस्त 2013 को रिलीज हुई इस फइल्म को दर्शकों का भी ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म को अब तक भी खूब पसंद किया जाता है। खासकर इसके कुछ संवाद ऐसे हैं जिन्हें मीम्स की दुनिया में आज भी पसंद किया जाता है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 05:15 PM (IST)
'चेन्नई एक्सप्रेस' की रिलीज को हुए आठ साल पूरे, दर्शकों को खूब भाई थी राहुल और मीनम्मा की जोड़ी
चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज को हुए आठ साल, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी बनती हैं जो सालों तक अपनी छाप छोड़ जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' भी रही। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' की रिलीज को आठ साल पूरे हो गए हैं। 8 अगस्त 2013 को रिलीज हुई इस फइल्म को दर्शकों का भी ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म को अब तक भी खूब पसंद किया जाता है। खासकर इसके कुछ संवाद ऐसे हैं जिन्हें मीम्स की दुनिया में आज भी पसंद किया जाता है।

loksabha election banner

दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से कदम रखा था। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। दर्शक इन दोनों की जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब थे। जिसके बाद साल 2013 में फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' आई। इस फिल्म में भी शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। खासकर दीपिका पादुकोण का फिल्म में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।

'कॉकटेल' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों के जरिए दीपिका बता चुकी थीं कि वो एक वर्सेटाइन एक्ट्रेस हैं। लेकिन फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उनका एक अलग अंदाज दिखा। जिससे दर्शकों को पता चला कि दीपिका कॉमेडी भी कर सकती हैं। फिल्म में दीपिका में मीनम्मा का किरदार निभाया था। इस किरदार में दीपिका पादुकोण ने साउथ इंडियन टोन से फैंस का दिल जीत लिया था। फिल्म में दीपिका की कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशंस, लुक और शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री सबकुछ कमाल का था।

वहीं शाहरुख खान ने फिल्म में मुंबई के रहने वाले राहुल का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख की ही आइकॉनिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के एक सीन को रीक्रिएट किया गया था। जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। ये फिल्म करीब 115 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म रिलीज हुई और देश-विदेश में बहुत पसंद की गई। फिल्म का जितना बजट था उससे कहीं ज्यादा यानी लगभग 423 करोड़ की कमाई इस फिल्म ने की थी। वहीं फिल्म के आठ साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और रोहित शेट्टी को भी टैग किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.