Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    71st National Film Awards: शाह रुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 06:34 PM (IST)

    National Film Awards 2025 71वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2025 के विनर्स की अनाउंसमेंट आज 1 अगस्त 2025 को दिल्ली में की गई। जिसमें देश के कई आर्टिस्ट और कलाकारों के नाम की घोषणा की गई। इनमें सबसे खास शाह रुख खान का पहला नेशनल अवार्ड है। देखें 71वें नेशनल अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट यहां।

    Hero Image
    71वें नेशनल अवॉर्डस की घोषणा कर दी गई है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट शुक्रवार को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में कर दिया गया है। ये अवॉर्ड्स 2023 में रिलीज हुई फिल्मों को दिए गए। 2023 में पठान, एनिमल, 12वीं फेल, ओएमजी 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, द केरल स्टोरी, जैसी मशहूर फिल्में रिलीज हुई थीं। वहीं तेलुगु सिनेमा में सीता रामम, मंथ ऑफ मधु, बलागम, दशहरा जैसी फिल्में शामिल हैं। तमिल सिनेमा में जेलर और लियो जैसी फिल्में बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। नानपाकल नेरथु मयाक्कम, 2018 एवरीवन इज ए हीरो, इरट्टा, कैथल - द कोर, अदृष्य जलकंगल जैसी मलयालम फिल्में भी 2023 में रिलीज हुईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार नेशनल अवॉर्डस् में सबसे खास बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम था, क्योंकि ये उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है। उनके साथ विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। यहां पढ़ें विजेताओं की पूरी लिस्ट-

    यह भी पढ़ें- Oscars के लिए कमल हासन-आयुष्मान खुराना को मिला न्योता, ये बॉलीवुड सेलेब्स भी द एकेडमी में होंगे शामिल

    विनर्स की लिस्ट-

    • बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
    • बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
    • बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री
    • बेस्ट फीचर फिल्म- 12th फेल
    • बेस्ट डायरेक्शन - द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन) 
    • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- द केरल स्टोरी
    • बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
    • बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 
    • बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर-सैम बहादुर
    • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर-  शिल्पा राव (छलिया, जवान)
    • बेस्ट मेल सिंगर- प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)
    • स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)- एम आर राधाकृष्णन
    • बेस्ट साउंड डिजाइन - एनिमल (हिंदी)
    • बेस्ट तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी
    • बेस्ट फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता (असम)
    • बेस्ट गुजराती फिल्म- वश
    • बेस्ट तमिल फिल्म- पार्किंग 
    • बेस्ट कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप
    • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- हनु-मैन (तेलुगु)
    • बेस्ट लिरिक्स- बलगम ( द ग्रुप)- तेलुगु

    नॉन फीचर फिल्म

    • बेस्ट फील्म- नेकल:  क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेज (उड़िया)
    • बेस्ट स्क्रिप्ट- सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)
    • बेस्ट फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता
    • नेकल- क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम)
    • द सी एंड सेवन विलेजेस (उड़िया)
    • बेस्ट स्क्रिप्ट- सन फ्लावर्स वर द फर्स्ट वन्स टू नो (कन्नड़)
    • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (द फर्स्ट फिल्म) हिंदी
    • बेस्ट एडिटिंग (मूवी फोकस) इंग्लिश
    • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन 

    नेशनल फिल्म पुरस्कार पहली बार 1954 में दिए गए थे। उस वक्त सिर्फ अलग अलग भाषाओं की फिल्मों को ही ये अवॉर्ड्स दिए जाते थे। फिल्मों में काम करने वाले टेक्निशियन और एक्टर्स के लिए ये अवॉर्ड्स साल 1967 से शुरू हुए। उस साल बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार पाने वाली नरगिस पहली अभिनेत्री थीं। उन्हें फिल्म रात और दिन के लिए ये अवॉर्ड दिया गया था। वहीं उत्तम कुमार ने उसी साल एंटोनी फिरिंगी और चिड़ियाखाना के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था।

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt और Katrina Kaif को पछाड़ कर 17 साल की अभिनेत्री निकली आगे, IIFA 2025 में जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब