Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Filmfare Awards 2022 Winners: शेरशाह बेस्ट फिल्म, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर और कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस, पढ़ें- विजेताओं की पूरी लिस्ट

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 31 Aug 2022 09:34 AM (IST)

    67th Filmfare Awards 2022 Winners List 67वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह मुंबई में आयोजित किये जा रहे हैं। शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रहे हैं। इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में ज्यादातर फिल्में वही हैं जो ओटीटी पर आयी थीं।

    Hero Image
    67th Filmfare Awards Winners Complete List. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय फिल्म पुरस्कार समारोहों में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह का भव्य आयोजन मंगलवार रात को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में किया गया। पुरस्कार समारोह का यह 67वां चैप्टर था। 

    इस बार पुरस्कारों की लिस्ट में विक्की कौशल की सरदार उधम और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह फिल्मों का बोलबाला रहा। शेरशाह बेस्ट फिल्म बनी तो 83 के लिए रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर घोषित किये गये, वहीं मिमी के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेरशाह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी तो मिमी नेटफ्लिक्स पर और 83 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। देर रात तक चले अवॉर्ड समारोह को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया। अवॉर्ड समारोह में वरुण धवन, कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है-

    बेस्ट फिल्म

    शेरशाह- विजेता

    सरदार उधम

    रश्मि रॉकेट

    रामप्रसाद की तेरहवीं

    बेस्ट डायरेक्टर

    आकर्ष खुराना (रश्मि रॉकेट)

    कबीर खान (83)

    सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तेरहवीं)

    शूजित सरकार (सरदार उधम)

    विष्णुवर्धन (शेरशाह)- विजेता

    बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल

    धनुष (अतरंगी रे)

    रणवीर सिंह (83)- विजेता

    विक्की कौशल (सरदार उधम)

    सिद्धार्थ मल्होत्रा (शेरशाह)

    बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीडिंग रोल

    कंगना रनोट (थलाइवी)

    कियारा आडवाणी (शेरशाह)

    परिणीति चोपड़ा (संदीप और पिंकी फरार)

    तापसी पन्नू (रश्मि रॉकेट)

    कृति सेनन (मिमी)- विजेता

    विद्या बालन (शेरनी)

    बेस्ट फिल्म (क्रिटिक)

    रामप्रसाद की तेरहवीं (सीमा पाहवा)

    संदीप और पिंकी फरार (दिबाकर बनर्जी)

    सरदार उधम (शूजित सरकार)- विजेता

    शेरनी (अमित मासूरकर)

    बेस्ट एक्टर- क्रिटिक

    अभिषेक बच्चन (बॉब बिस्वास)

    प्रतीक गांधी (भवई)

    रणवीर सिंह (83)

    विक्की कौशल (सरदार उधम)- विजेता

    विक्रांत मैसी (हसीन दिलरूबा)

    बेस्ट एक्ट्रेस- क्रिटिक

    सुप्रिया पाठक (रामप्रसाद की तेरहवीं)

    तापसी पन्नू (हसीन दिलरूबा)

    विद्या बालन (शेरनी)- विजेता

    बेस्ट एक्ट्रेस इन अ सपोर्टिंग रोल

    कीर्ति कुल्हरी (द गर्ल ऑन द ट्रेन)

    नीना गुप्ता (संदीप और पिंकी फरार)

    साईं तम्हनकर (मिमी)- विजेता

    कोंकणा सेन शर्मा (रामप्रसाद की तेरहवीं)

    मेघना मलिक (साइना)

    बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल

    अभिषेक बनर्जी (रश्मि रॉकेट)

    मानव कौल (साइना)

    परन बंधोपाध्याय (बॉब बिस्वास)

    राज अर्जुन (थलाइवी)

    पंकज त्रिपाठी (83)

    पंकज त्रिपाठी (मिमी)- विजेता

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल

    अरिजीत सिंह (लहरा दो- 83)

    अरिजीत सिंह (रेत जरा सी- अतरंगी रे)

    बी प्राक (मन भरया शेरशाह) विजेता

    देवेंद्र पाल सिंह (लकीरें- हसीन दिलरुबा)

    जुबिन नौटियाल (रातां लम्बिया- शेरशाह)

    बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल

    असीस कौर (लहरें- हसीन दिलरूबा)

    नेहा कक्कड़ (मतलबी यारियां- द गर्ल ऑन द ट्रेन)

    श्रेया घोषाल (परम सुंदरी- मिमी)

    प्रिया सराइया (कल्ले कल्ले- चंडीगढ़ करे आशिकी)

    श्रेया घोषाल (चकाचक- अतरंगी रे)

    असीस कौर (रातां लम्बिया- शेरशाह) विजेता

    बेस्ट म्यूजिक एलबम

    एआर रहमान- अतरंगी रे

    एआर रहमान- मिमी

    अमाल मलिक- साइना

    अमित त्रिवेदी- हसीन दिलरुबा

    सचिन-जिगर- चंडीगढ़ करे आशिकी

    तनिष्क बागची, बी प्राक, जानी, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोंटरोसे- शेरशाह

    बेस्ट लिरिक्स

    इरशाद कामिल (रेत जरा सी- अतरंगी रे)

    जानी (मन भरया- शेरशाह)

    कौसर मुनीर (लहरा दो- 83)- विजेता

    क्षितिज पटवर्धन (फिसल जा तू- हसीन दिलरूबा)

    मनोज मुंतशिर (परिंदा- साइना)

    तनिष्क बागची (रातां लम्बिया- शेरशाह)

    लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

    सुभाष घई

    अन्य श्रेणियों के विजेता इस प्रकार हैं-

    बेस्ट स्टोरी

    अभिषेक कपूर, सुप्रतिक सेन, तुशार परांजपे (चंडीगढ़ करे आशिकी)

    बेस्ट स्क्रीनप्ले

    शुभेंदु भट्टाचार्य, रितेश (सरदार उधम)

    बेस्ट डायलॉग

    वरुण ग्रोवर, दिबाकर बनर्जी (संदीप और पिंकी फरार)

    बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल

    एहान भट्ट (99 सॉन्ग्स)

    बेस्ट डेब्यू एक्टर फीमेल

    शरवरी वाघ (बंटी और बबली)

    बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर

    सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तेरहवीं)

    बेस्ट साउंड डिजाइन

    दीपांकर चाकी (सरदार उधम)

    बेस्ट एडिटिंग

    ए श्रीकर प्रसाद (शेरशाह)

    बेस्ट एक्शन

    स्टीफन रिकटर, सुनील रोड्रिग्स (शेरशाह)

    बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर

    शांतनु मोइत्रा (सरदार उधम)

    बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन

    वीरा कपूर (शेरशाह)

    बेस्ट सिनेमैटोग्राफी

    अविक मुखोपाध्याय (सरदार उधम)

    बेस्ट कोरियोग्राफी

    विजय गांगुली- चकाचक (अतरंगी रे)

    बेस्ट वीएफएक्स

    सरदार उधम

    बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

    मानसी ध्रुव मेहता, डिमित्री मैलिच (सरदार उधम)

    comedy show banner
    comedy show banner