Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    49 वर्षीय Leonardo DiCaprio 21 साल की मॉडल जोसी रेडमंड के साथ हुए स्पॉट, डेटिंग की अफवाहें तेज

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 05:58 PM (IST)

    Leonardo DiCaprio Josie Redmond Photos लियोनार्डो डिकैप्रियो एक हॉलीवुड अभिनेता है। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक 21 वर्षीय मॉडल के साथ फोटो वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ पार्टी कर रहे थे।

    Hero Image
    Leonardo DiCaprio Josie Redmond Photos: लियोनार्डो डिकैप्रियो फिल्म एक्टर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Leonardo DiCaprio Josie Redmond Photos: टाइटेनिक फिल्म में नजर आए लियोनार्डो डिकैप्रियो को अब 21 साल की मॉडल जोसी रेडमंड के साथ स्पॉट किया गया है। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। दोनों को बुधवार की सुबह देखा गया। लियोनार्डो इस दौरान इनकॉग्निटो मोड में नजर आए। उन्होंने अपना चेहरा छुपा रखा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लियोनार्डो डिकैप्रियो कम उम्र की मॉडल को डेट करने के लिए फेमस है

    लियोनार्डो डिकैप्रियो 25 साल से कम उम्र की मॉडल को डेट करने के लिए विख्यात है। अब उन्हें 21 साल की अमेरिकन मॉडल जोसी रेडमंड के साथ देखा गया। दोनों को एक पब से निकलते हुए देखा गया। दोनों बुधवार की सुबह बाहर आ रहे थे। को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह पैपराजी की फोटोज से बचते नजर आ रहे हैं। वह काफी लो प्रोफाइल रहना चाहते हैं। उन्होंने अपने पूरे चेहरे को ढक रखा है। इसके अलावा उन्होंने ग्रे कलर का मास्क भी लगा रखा है। उन्होंने ब्लैक स्वेटर और डार्क ब्लू जींस पहन रखी है।

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस 16 की Priyanka Chahar Choudhary की हॉट फोटोज पर फैंस का आया दिल, लिखा- हीरोइन मटेरियल

    जोसी रेडमंड ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहन रखी है

    जोसी रेडमंड ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहन रखी है। पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार लियो और जोसी को बुधवार की सुबह एक साथ पार्टी से निकलते हुए देखा गया। इन दिनों अपने अफेयर को लेकर उड़ रही अफवाहों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल इसके पहले उन्हें 19 साल की मॉडल इडन पोलनी के साथ देखा गया था। अफवाहें उड़ने के बाद लियोनार्डो डिकैप्रियो को बात नागवार गुजरी।

    यह भी पढ़ें: Disha Patani ने हॉट फोटो शेयर कर फैंस को किया प्रोग्राम में इनवाइट, ट्रोल ने पूछा- पैंट खोलने की क्या जरूरत थी

    लियोनार्डो डिकैप्रियो डीलर ऑफ द फ्लावर मॉल में नजर आएंगे

    लियोनार्डो डिकैप्रियो जल्द मार्टिन स्कोर्सेसे साथ डीलर ऑफ द फ्लावर मॉल में नजर आएंगे। यह फिल्म जल्द कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जानी है। यह 3 घंटे 20 मिनट लंबी है। इससे पहले लियोनार्डो डिकैप्रियो ने हाल ही में असम सरकार की राइनो पोचिंग रोकने में मिली सफलता की सराहना की थी।