विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pooja Batra Pool Video: ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन पूल में उतरीं पूजा बत्रा, यूजर बोले- उम्र का तो लिहाज करो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 06 Jun 2023 09:43 AM (IST)

Pooja Batra Pool Video पूजा बत्रा (Pooja Batra) फिल्मी पर्दे पर काफी से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ...और पढ़ें

Pooja Batra pool video, Photo Credit Instagram
Pooja Batra pool video, Photo Credit Instagram

HighLights

  1. पूजा बत्रा ने शेयर किया अपना पूल वीडियो।
  2. वीडियो में एक्ट्रेस का दिखा बेहद बोल्ड अवतार।
  3. सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई पूजा बत्रा।

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Pooja Batra Pool Video: 80-90 के दशक की एक्ट्रेस पूजा बत्रा (Pooja Batra) काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव है। अदाकारा लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती है। इस बार भी उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसके चलते सोशल  मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है।

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आई पूजा

पूजा अक्सर अपने फोटोशूट्स और बोल्ड लुक के चलते सुर्खियों में रहती है। अब एक बार फिर से पूजा ने अपनी ग्लैमरस अदाओं से इंटरनेट का पारा बढ़ाया है। अभिनेत्री ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह पूल में नजर आ रही हैं।

पूजा बत्रा ने इस दौरान बॉडीफिट आउटफिट कैरी किया है। पूजा के इस आउटफिट पर ऐसा प्रिंट है जिसे एक नजर देखने में ऐसा लगता है कि जैसे हसीना ने कुछ पहना ही नहीं हैं।  पूजा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप किया है। यहां उन्होंने बालों का बल बनाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Batra Shah (@poojabatra)

सोशल मीडिया पर हो गई ट्रोल

इस दौरान एक्ट्रेस कभी गार्डन में हाथ उठाते हुए अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही है, तो कभी पूल में पानी में तैरती और बिंदास अंदाज में अदाएं दिखाती नजर आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि 46 साल की उम्र में भी कोई इतना खूबसूरत और हॉट भी दिख सकता है।

हालांकि कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे कपड़े पहनने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- उम्र का तो लिहाज करो।

दूसरी शादी से हुई थी मशहूर

चार साल पहले पूजा बत्रा ने नवाब शाह से शादी रचाई थी।  दोनों दिल्ली में आर्य समाज के रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे और अपनी इस शादी को लेकर खूब चर्चा में भी रहे थे।  पूजा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों काम किया है जिसमे विरासत, नायक, हसीना मान जाएगी, भाई, फर्ज और एबीसीडी 2 जैसी  फिल्में शामिल है।