विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कुछ कुछ होता है' के 24 साल बाद कोजल का चौंका देने वाला खुलासा, बोली- मैं राहुल से कभी शादी नहीं करती

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 13 Apr 2023 05:35 PM (IST)

Kajol कुछ कुछ होता है 24 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ ...और पढ़ें

kuch kuch hota hai, kuch kuch hota hai climax, Kajol, Salman Khan, Shah Rukh Khan, Kajol interview
kuch kuch hota hai, kuch kuch hota hai climax, Kajol, Salman Khan, Shah Rukh Khan, Kajol interview

नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol: पर्दे पर राहुल खन्ना और अंजलि शर्मा की कहानी सन 1998 में रिलीज फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में दिखाई दी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। करण जौहर ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म को रिलीज हुए भले ही 24 साल बीत गए है, लेकिन आज भी ये सुपरहिट है।

काजोल को 24 साल बाद खुलासा

फिल्‍म की रिलीज के 24 साल बाद अब एक्ट्रेस काजोल ने मजेदार खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर असल में वह अंजलि की जगह होती तो क्‍लाइमेक्‍स में राहुल नहीं, बल्कि अमन के साथ जाना पसंद करतीं। बता दें, अमन इस फिल्म में सलमान खान होते हैं, फिल्म के आखिर में अंजलि का मंगेतर बनकर आते हैं।

 राहुल नहीं अमन से शादी करती'

ह्यूमन्‍स ऑफ बॉम्‍बे को दिए इंटरव्‍यू में एक्ट्रेस ने इसका खुलासा किया है। इस दौरान काजोल से सवाल किया गया था कि अगर अंजलि के किरदार को फिल्म में उनके हिसाब से आगे बढ़ाना होता तो वह किसे चुनती, राहुल को या अमन को?

इसपर काजोल ने कहा,  'स्क्रिप्ट अगर मेरे हिसाब से होती तो मैं सलमान खान के किरदार यानी अमन के साथ जाती, न कि राहुल के साथ। तो वहीं, आगे उन्होंने कहा कि 'मेरे हिसाब से अगर अंजली का किरदार होता तो वह कभी साड़ी नहीं पहनती। वह हमेशा कॉलेज लाइफ की तरह ही ट्रैक पैंट्स और महंगे जूते पहनती।'

10 करोड़ बनी थी फिल्म

ये फिल्म उन दिनों 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन पर्दे पर इसने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। आपको बता दें, अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म सलाम वेंकी में देखा गया था। इस फिल्म में काजोल के साथ अभिनेता विशाल जेठवा भी लीड रोल में थे। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में

काजोल 2023 में एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजिकल सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म सरजमीं में भी काम कर रही है। उनकी डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'द गुड वाइफ' 2023 में ही रिलीज होगी।