बीएमडब्ल्यू की इस कार को देख सोहा अली खान को हुआ बेहद अफसोस
फिल्मी सितारों के अपने शौक होते हैं। उनकी हर चीज हटके होती है। फिर बात फैशन की हो या पैशन की। ऐसा ही कुछ सोहा अली खान के साथ भी है।
नई दिल्ली। फिल्मी सितारों के अपने शौक होते हैं। उनकी हर चीज हटके होती है। फिर बात फैशन की हो या पैशन की। ऐसा ही कुछ सोहा अली खान के साथ भी है। बहरहाल वो कुछ मायूस हैं।
पति के अकाउंट से काजोल ने ट्वीट कर बहन को किया विश
दरअसल, उन्होंने इंडिया आर्ट फेयर के आठवें एडिशन में हिस्सा लिया था। तभी बीएमडब्ल्यू के इस कलरफुल कार पर उनका दिल आ गया, मगर उन्हें अफसोस है कि वो इसे खरीदकर घर नहीं ले जा सकीं। सोहा ने खुद ट्वीट कर अपने दिल की बात फैंस के साथ शेयर की।
I wish I could drive this home. Sadly, some masterpieces are made to admire, not acquire. #BMWatIAF @bmwindia pic.twitter.com/Bbh1HAhlIC
— soha ali khan (@sakpataudi) January 31, 2016
वैसे इंडिया आर्ट फेयर में सोहा काफी स्टाइलिश लुक में पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक एंड ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो वाकई में कमाल की लग रही थीं। उन्होंने अपनी तस्वीरें भी शेयर की।
Feeling black and blue for @bmwindia styled by the lovely @nehabijlaney @JaneNormanInt @MineraliStore pic.twitter.com/9l0v9IF8sG
— soha ali khan (@sakpataudi) January 31, 2016
आपको बता दें कि सोहा की फिल्म '31 अक्टूबर' रिलीज होने को तैयार है। हालांकि इसकी रिलीज लंबे समय से टल रही है। अब तक इसकी डेट तय नहीं हुई है, हालांकि सोहा के फैंस को इस फिल्म का इंतजार जरूर होगा। यह फिल्म राजनैतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।
'एयरलिफ्ट' बन जाएगी 100 करोड़ कमाने वाली अक्षय की चौथी फिल्म