फिल्म निर्माता ने ऐसा क्या कह दिया कि बढ़ गई रणवीर की टेंशन
रणवीर सिंह का जुनून अब तक उनके सर चढ़कर बोल रहा है। उन्हें अपनी मूंछ से इतना प्यार हो गया है कि वे क्लीन शेव नहीं करना चाहते हैं। अब तक तो रणवीर के फैंस भूल ही गए होंगे कि वे क्लीन शेव में कैसे दिखते हैं। अपनी अगली फिल्म 'किल-दिल' के लिए उन्हें मूंछे कटवाने को कहा गया लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया और वे अभी कुछ समय और इसी नशे में डूबे रहना चाहते हैं।
मुंबई (शाहीन परकर)। रणवीर सिंह का जुनून अब तक उनके सर चढ़कर बोल रहा है। उन्हें अपनी मूंछ से इतना प्यार हो गया है कि वे क्लीन शेव नहीं करना चाहते हैं। अब तक तो रणवीर के फैंस भूल ही गए होंगे कि वे क्लीन शेव में कैसे दिखते हैं। अपनी अगली फिल्म 'किल-दिल' के लिए उन्हें मूंछे कटवाने को कहा गया लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया और वे अभी कुछ समय और इसी नशे में डूबे रहना चाहते हैं।
पढ़ें : रणवीर ने केबीसी में जीता ब्लैंक चेक
सूत्रों ने बताया कि निर्माता शाद अली ने रणवीर को अगले कुछ दिनों में फिल्म की जरूरत के लिए क्लीन शेव कराने को कहा लेकिन रणवीर ने ऐसा करने से मना कर दिया। रनवीर ने कहा कि काफी समय से ही वे इस मूंछ के साथ हैं और अब इसके बगैर खुद को कल्पना करना जरा मुश्किल है।
गौरतलब है कि फिल्म 'लुटेरा' के प्रमोशन में इस मूंछ ने उनका बहुत साथ दिया था। फिल्म 'रामलीला' में भी रणवीर का यही लुक था। रणवीर का मानना है कि ये मूंछ उनके लिए काफी लकी है, इसके साथ सब कुछ अच्छा ही होता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर