Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • west-bengal-vidhan-sabha
LIVE BLOG

West Bengal Election 2026 Voting Live: बंगाल में रात 9 बजे तक हुआ 92.25% मतदान, टूटे सभी रिकॉर्ड

West Bengal Chunav 2026 Phase 2 Voting: बंगाल विधानसभा (विस) चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।


By Prince Gourh Wed, 29 Apr 2026 09:15 PM (IST)
बंगाल में अंतिम चरण के लिए वोटिंग आज हो रही है (फोटो- एएनआई)

बंगाल में अंतिम चरण के लिए वोटिंग आज हो रही है (फोटो- एएनआई)

बंगाल विधानसभा (विस) चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। अब दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बद्र्धमान में वोट पड़ेंगे। इन जिलों में शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी, हालांकि उसने भी कमर कस रखी है और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।

 
29 Apr 20269:15:02 PM

बंगाल में रात 9 बजे तक 92.25% मतदान

बंगाल में रात 9 बजे तक 92.25% रिकॉर्ड मतदान हुआ है।

29 Apr 20266:30:16 PM

पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग खत्म

पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। 

29 Apr 20266:14:58 PM

उत्तर 24 परगना में भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज की वोटिंग के दौरान नॉर्थ 24 परगना में अरबिंदा रैली के बूथ नंबर 120 पर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। भाजपा नेता और पूर्व MP अर्जुन सिंह भी मौके पर मौजूद थे।

#WATCH नॉर्थ 24 परगना: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज की वोटिंग के दौरान नॉर्थ 24 परगना में अरबिंदा रैली के बूथ नंबर 120 पर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई।

भाजपा नेता और पूर्व MP अर्जुन सिंह भी मौके पर मौजूद हैं।

(नोट: स्ट्रांग लैंग्वेज) pic.twitter.com/9keKY4181x

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
29 Apr 20265:48:47 PM

बंगाल चुनाव: शाम पांच बजे तक कुल 89.99% मतदान

बंगाल चुनाव में शाम पांच बजे तक कुल 89.99% मतदान हुआ है। दूसरे चरण में मतदान के सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।

 

VOTE

29 Apr 20265:13:50 PM

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

 

#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने एक मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 pic.twitter.com/DFYD6XggBw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
29 Apr 20264:56:32 PM

मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं: ममता बनर्जी

कोलकाता: भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती। यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है... इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा... राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग़, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने एजेंट को बाहर कर दिया। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?'

#WATCH | कोलकाता: भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती। यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं… pic.twitter.com/o8r7lP4bs1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
29 Apr 20264:00:05 PM

दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग दर्ज

WB Election 2026 Phase 2 Voting LIVE: पश्चिम बंगाल में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने यह जानकारी साझा की है।WhatsApp Image 2026-04-29 at 3.58.07 PM

29 Apr 20263:37:45 PM

सुवेंदु अधिकारी का दावा, भीड़ पर कार्रवाई और TMC पर आरोप

West Bengal Election 2026 Voting Live: भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि चुनाव अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि राज्य में जहां भी चार से अधिक लोग इकट्ठा होंगे, वहां केंद्रीय बल उन्हें हटाने के लिए कार्रवाई कर सकते हैं और जिन लोगों ने मतदान कर लिया है, उन्हें घर लौटने को कहा गया है। वहीं, उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग हंगामा कर रहे थे, लेकिन अब माहौल बदल रहा है और लोग जागरूक होकर मतदान कर रहे हैं।

29 Apr 20263:01:30 PM

भवानिपुर में नारेबाजी पर सुवेंदु अधिकारी का बयान

West Bengal Election 2026 Voting Live: भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जब वे भवानिपुर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे, तो कुछ लोगों ने 'जय बांग्ला' के नारे लगाए। उन्होंने दावा किया कि ये लोग बांग्लादेश मूल के मुस्लिम थे, जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे। अधिकारी के अनुसार, उन्होंने करीब 15 मिनट तक उन्हें नारे लगाने दिया ताकि पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड हो सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस घटना के बाद करीब 10 हजार वोट उनके पक्ष में शिफ्ट हुए हैं। इससे पहले दिन में भवानिपुर के एक मतदान केंद्र पर उनके पहुंचने के दौरान नारेबाजी के कारण तनाव की स्थिति भी बन गई थी।

29 Apr 20262:04:53 PM

पहले फेज में कितनी हुई वोटिंग?


पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इन सीटों पर दोपहर एक बजे तक 62.18% मतदान दर्ज किया गया था।

29 Apr 20261:48:55 PM

दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान, लॉकेट चटर्जी का बड़ा दावा

WB Election 2026 Phase 2 Voting LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक लगभग 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस बीच भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने दावा किया कि कई जगहों पर करीब 85 प्रतिशत तक वोटिंग पूरी हो चुकी है और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है और बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है।

29 Apr 20261:37:58 PM

वोटिंग प्रतिशत को लेकर मिथुन चक्रवर्ती का बयान

West Bengal Election Phase 2 Voting LIVE: भांगड़ में आईएसएफ उम्मीदवार नौशाद सिद्दीकी को देखकर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी। डायमंड हार्बर के रायनगर में फर्जी वोट डालने की कोशिश करते एक गिरफ्तार, आमडांगा में चार आईएसएफ कार्यकर्ता गिरफ्तार। इधर, बेलगछिया में वोट डालने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "वोटिंग परसेंटेज हाई रहा तो समझ सकते हैं क्या होने वाला है।"

29 Apr 20261:26:33 PM

सुवेंदु अधिकारी को अमित शाह का कॉल

WB Election 2026 Phase 2 Voting LIVE: बंगाल में वोटिंग के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को फोन कर लिया अपडेट। इस बीच इलेक्शन कमिशन ने बयान जारी कर कहा, "ईवीएम में किसी बटन पर टेप लगाने या गड़बड़ी की हुई पुष्टि तो संबंधित बूथों पर होगा दोबारा मतदान।"

29 Apr 20261:16:09 PM

मतदान केंद्र पर नारेबाजी, सुवेंदु अधिकारी और TMC समर्थकों में टकराव

भवानिपुर और नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी जब एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाहर निकलते समय उन्होंने 'जय श्री राम' और 'हिंदू हिंदू भाई-भाई' के नारे लगाए। इसी दौरान वहां मौजूद टीएमसी समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और 'जय बंगाल' के नारे लगाने लगे। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी होती रही, जिससे वहां हल्का तनाव पैदा हो गया।

29 Apr 202612:27:58 PM

रत्ना देबनाथ का TMC कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यवहार का आरोप

पानिहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार और आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला करने की कोशिश की और उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी बेटी के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाकर धमकाया गया और 4 मई को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। रत्ना देबनाथ के अनुसार, उन्होंने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से जाने को कहा और उनके मुख्य चुनाव एजेंट को साथ रहने की अनुमति भी नहीं दी। बाद में थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं को हटाया।

29 Apr 202612:00:47 PM

बारिश के बीच जारी मतदान, 11 बजे तक 39.97% वोटिंग

West Bengal Chunav Voting LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में बारिश के बीच भी मतदान जारी है। पानिहाटी में मतदाता बूथ के बाहर लंबी कतारों में खड़े होकर अपने वोट का इंतजार करते नजर आए। सुबह 11 बजे तक इस चरण में लगभग 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिससे लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है।

29 Apr 202611:43:25 AM

11 बजे तक 39.97% मतदान, गड़बड़ी पर दोबारा वोटिंग की चेतावनी

West Bengal Chunav Voting LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक लगभग 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस बीच राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि अगर कहीं भी किसी बटन को दबाने में गड़बड़ी या शिकायत सामने आती है, तो उसकी जांच की जाएगी। यदि शिकायत सही पाई गई, तो संबंधित बूथ पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।

29 Apr 202611:14:38 AM

भाजपा उम्मीदवार का आरोप, TMC कार्यकर्ताओं ने कार पर किया हमला

West Bengal Chunav Voting LIVE: बसंती विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार ने आरोप लगाया है कि उनके क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब 200-250 लोगों की भीड़ ने उनकी कार पर लोहे की रॉड और बांस से हमला किया। इस दौरान उनके ड्राइवर को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि पूरे क्षेत्र में इसी तरह का माहौल बनाया जा रहा है।

29 Apr 202611:05:15 AM

सुवेंदु अधिकारी का हमला, ममता पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप

West Bengal Chunav Voting LIVE: भाजपा उम्मीदवार और नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह डरी हुई हैं, क्योंकि उनकी पुलिस की जगह अब केंद्रीय बल तैनात हैं। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी को कोई समस्या है तो उन्हें चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि इस बार भवानिपुर सीट पर ममता बनर्जी कम से कम 30 हजार वोटों से हारेंगी और लोगों को बिना डर के मतदान करने दिया जाना चाहिए। वहीं, उत्तर 24 परगना के कुछ मतदाताओं ने भी ममता बनर्जी पर धमकाने का आरोप लगाया। एक मतदाता ने कहा कि वह हार के डर से अपने साथ गुंडे लाई थीं और उनकी गाड़ी से उतरे एक व्यक्ति ने लोगों को धमकाया।

29 Apr 202610:25:55 AM

मतदान पर प्रशासन की नजर, बुजुर्गों की मदद में जुटे सुरक्षाकर्मी

West Bengal Chunav Voting LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज मतदान जारी है। दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में चुनाव पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा स्थिति का जायजा लेते नजर आए। वहीं, तेहट्टा में पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद करते दिखे। सुबह 9 बजे तक इस चरण में करीब 18.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

29 Apr 20269:39:46 AM

अभिषेक बनर्जी का भाजपा-EC पर आरोप

डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने मित्रा इंस्टीट्यूशन में अपना वोट डाला। मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर  हमला बोला। उन्होंने कहा कि डराने-धमकाने से कोई फायदा नहीं होगा। भाजपा पहले चरण में पस्त हो चुकी है और दूसरे चरण में उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय बलों और पुलिस पर्यवेक्षकों पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने और अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का भी आरोप लगाया।

29 Apr 20269:38:35 AM

भाजपा पोलिंग एजेंट पर हमला

नदिया के चोपड़ा में भाजपा के पोलिंग एजेंट पर हमला, सिर फटा।

29 Apr 20269:23:26 AM

भवानीपुर में सुबह 7 बजे से ही बूथों पर उतरीं ममता, 15 साल के कार्यकाल में पहली बार दिख रहा बदला अंदाज

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान आज कोलकाता की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट, भवानीपुर में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो अमूमन मतदान के दिन सुबह अपने आवास पर रहकर ही पूरी प्रक्रिया पर नजर रखती थीं, आज सुबह 7.00 बजे ही सड़क पर उतर पड़ीं। राज्य की राजनीति में यह पहली बार देखा जा रहा है कि ममता बनर्जी सुबह-सुबह खुद बूथों का जायजा लेने के लिए क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं।

ममता बनर्जी का यह रूप राजनीतिक जानकारों के लिए भी चौंकाने वाला है। पिछले 15 वर्षों के उनके मुख्यमंत्री काल और उससे पहले लंबे समय तक विपक्ष में रहने के दौरान भी उन्हें मतदान के दिन सुबह-सुबह इस तरह सक्रिय नहीं देखा गया था। अमूमन वह दोपहर में भवानीपुर के 'मित्र इंस्टीट्यूशन' में अपना वोट डालने निकलती थीं। लेकिन आज सड़क पर निकलते समय उन्होंने कहा कि वह एक मुख्यमंत्री के बजाय भवानीपुर की तृणमूल प्रत्याशी के रूप में निकली हैं और लगातार एक बूथ से दूसरे बूथ का दौरा कर रही हैं।

29 Apr 20269:21:05 AM

हावड़ा में मतदान केंद्र के बाहर हंगामा, मशीन खराबी से देरी

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के दौरान हावड़ा के एक मतदान केंद्र के बाहर हंगामा देखने को मिला। बताया गया कि ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया तीन बार बाधित हुई और आखिरकार सुबह 8.30 बजे मतदान शुरू हो सका। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा मतदान में बाधा डालने की कोशिश की गई, जिन्हें सीआरपीएफ कर्मियों ने मौके से हटाया। एक मतदाता मयूर जैन ने बताया कि वे सुबह 7 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन मशीन में लगातार दिक्कत आ रही थी। उन्होंने कहा कि अंदर से शोर-शराबा भी सुनाई दे रहा था और कुछ देर के लिए गेट बंद कर दिए गए थे। बाद में स्थिति सामान्य होने पर मतदान शुरू हुआ और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में प्रक्रिया जारी है।

29 Apr 20269:15:06 AM

ममता बनर्जी का आरोप, चुनाव में गड़बड़ी का दावा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानिपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बाहर से आए पर्यवेक्षक भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और उनके पार्टी के पोस्टर हटा दिए गए हैं। ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि क्या इसी तरह चुनाव होते हैं और कहा कि वोट जनता डालेगी, न कि पुलिस या सुरक्षा बल। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में कुछ नए लोगों को लाया गया है, जो अपनी मनमानी कर रहे हैं और माहौल में डर पैदा कर रहे हैं।

29 Apr 20268:45:05 AM

शुभेंदु और अभिषेक बनर्जी ने किया मतदान, लोगों से ज्यादा वोटिंग की अपील

भाजपा नेता और भवानिपुर व नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इसके बाद उन्होंने भवानिपुर क्षेत्र के एक मतदान केंद्र का दौरा भी किया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी भी दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में हिस्सा लेने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला।

29 Apr 20268:36:15 AM

मतदान केंद्र पर हंगामा, BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल की अधिकारियों से बहस

कोलकाता के एंटाली विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल की पोलिंग अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों से तीखी बहस हो गई। बताया गया कि बूथ छोटा होने के कारण उनके पोलिंग एजेंट को बाहर भेज दिया गया था, जिस पर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान टीएमसी का चुनाव एजेंट भी बहस में शामिल हो गया, जिसके बाद दोनों को बाहर कर दिया गया। प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया कि अंदर कई लोग मौजूद हैं और वोटिंग प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

29 Apr 20268:20:02 AM

महुआ मोइत्रा का बयान

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा वोट डालने के लिए ई-रिक्शा से पहुंचीं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के कारण वे मोटरसाइकिल से नहीं आईं और 'टोटो' से मतदान केंद्र पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार चुनाव लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि 27 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, लेकिन बाकी मतदाता पूरी संख्या में वोट करेंगे, जिससे मतदान प्रतिशत ज्यादा रहेगा। महुआ मोइत्रा ने यह भी कहा कि लोग केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जवाब देने के लिए वोट कर रहे हैं।

29 Apr 20268:10:01 AM

दिलीप घोष ने की चुनाव आयोग की सराहना

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान खड़गपुर सदर से BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "हमारी लड़ाई किसी एक चुनाव के लिए नहीं है। हम सामाजिक बदलाव के लिए आए हैं। हम लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने और उस बदलाव को अपनी आंखों के सामने देखने के लिए लड़ रहे हैं। हम लड़ते रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे। लोग वोट देने के लिए तैयार हैं। जहां पहले 60-65% वोटिंग होती थी, वहां अब 90-95% वोटिंग हो रही है। इस बार चुनाव आयोग की सख्ती ने लोगों का मनोबल और भी बढ़ा दिया है।"

29 Apr 20268:02:44 AM

महुआ मोइत्रा ने डाला वोट

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने नदिया स्थित करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 120 पर अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

29 Apr 20267:09:56 AM

बंगाल चुनाव का दूसरा चरण शुरू, 142 सीटों पर मतदान जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा की बची हुई 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गई हैं। नदिया जिले के एक मतदान केंद्र पर भी लोग सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

29 Apr 20267:05:13 AM

ममता बनर्जी का मुकाबला विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से

आज जिन महत्वपूर्ण सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें भाबनीपुर भी शामिल है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से है। सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वे भाजपा के मौजूदा विधायक हैं।

29 Apr 20267:03:24 AM

बंगाल चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। 294 सदस्यीय विधानसभा में से शेष 142 सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

29 Apr 20266:43:08 AM

 सुरक्षा के अच्छे इंतजाम किए गए हैं- पीठासीन अधिकारी

पश्चिम बंगाल के पुरबा बर्दवान में, पीठासीन अधिकारी प्रतिमा कैबर्ता ने कहा कि प्रतीकात्मक मतदान समय पर शुरू हुआ और सुचारू रूप से चल रहा है। किसी को कोई समस्या नहीं हो रही है। सुरक्षा के अच्छे इंतजाम किए गए हैं।

jagran photo

29 Apr 20266:12:03 AM

हावड़ा में शिबपुर विधानसभा क्षेत्र पर चल रहीं तैयारियां

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए हावड़ा में शिबपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन 79 पर मॉक पोल चल रहा है।

jagran photo

29 Apr 20266:09:27 AM

बारानगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर मॉक पोल शुरू

वीडियो बारानगर कमरहाटी जॉइंट वाटर वर्क्स से तैयारी के हैं, जहां बारानगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 201, 202 और 191 पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मॉक पोल हो रहे हैं।

jagran photo

29 Apr 20266:08:32 AM

आज बंगाल चुनाव का अंतिम चरण

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के तहत बुधवार को सात जिलों की 142 सीटों के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा में वोट पड़ेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us