Move to Jagran APP

Bengal Chunav 2021 Highlights: छिटपुट हिंसाओं के बीच शाम 5 बजे तक 80 फीसद हुआ मतदान

Bengal Chunav 2021 Highlights पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों पर मतदान हुए हैं। वहीं पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस का प्रत्याशी सुजय बनर्जी के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाकर पुरुलिया सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 06:06 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 06:57 PM (IST)
Bengal Chunav 2021 Highlights: छिटपुट हिंसाओं के बीच शाम 5 बजे तक 80 फीसद हुआ मतदान
वोट डालने के बाद इंक दिखाती महिलाएं

कोलकाता, जेएनएन। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों पर मतदान हुए। इस बीच कई जगहों से हिंसा की खबर भी सामने आईं। पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस का प्रत्याशी सुजय बनर्जी के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाकर पुरुलिया सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। भाजपा कार्यकर्ता दीपक वाउड़ी ने यह केस दर्ज कराया। शाम पांच बजे तक 80 फीसद मतदान हुआ। 

loksabha election banner

Bengal Chunav 2021 Voting Highlights

विजयवर्गीय ने 90 फीसद बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने का किया दावा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पहले चरण में 90 फीसद बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर सारे गुंडे-बदमाशों को चुनाव से पहले गिरफ्तार किया गया होता तो 100 फीसद बूथों पर बिना किसी गड़बड़ी के मतदान होता।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की

कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमने कुछ अपराधियों खासकर नंदीग्राम के अपराधियों की एक सूची भी चुनाव आयोग को दी है। 6 सालों में ये पहला चुनाव है जिसमें कम हिंसा हुई और लोगों ने निर्भीकता से मतदान किया। हम चुनाव आयोग को धन्यवाद और सलाह देने आए थे कि अगर लिस्टिड असामाजिक तत्वों को चुनाव से पहले गिरफ़्तार कर लिया गया तो दूसरे चरण में 10% मतदान केंद्रों पर भी हिंसा नहीं होगी। 

पुरुलिया में TMC प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज

पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस का प्रत्याशी सुजय बनर्जी के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाकर पुरुलिया सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। भाजपा कार्यकर्ता दीपक वाउड़ी ने यह केस दर्ज कराया है। 

दोपहर दो बजे तक 54.90 फीसद मतदान

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार बंगाल विस चुनाव के पहले चरण में छिटपुट हिंसा के बीच दोपहर दो बजे तक 54.90 फीसद मतदान हुआ। बांकुड़ा में 57.40 फीसद, झाड़ग्राम में 59.23 फीसद, पश्चिम मेदिनीपुर में 52.60 फीसद, पूर्व मेदिनीपुर में 57.73 फीसद और पुरुलिया में 51.42 फीसद वोट पड़े हैं। 

सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला 

कांथी में भाजपा नेता और सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला हुआ। गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है और चालक जख्मी बताया जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगा है कि टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष राम गोविंद दास की मदद से यह हमला हुआ है। उन्होंने जानकारी दी है कि सौमेंदु को चोट नहीं आई है। ड्राइवर की पिटाई हुई है। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। सौमेंदु ने कहा कि टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष राम गोविंद दास और उनकी पत्नी की अगुवाई में तीन मतदान केंद्रों पर मतदान में धांधली चल रही थी। यहां मेरे आगमन ने उनके लिए समस्या खड़ी कर दी। इसलिए उन्होंने मेरी कार पर हमला किया और मेरे ड्राइवर की पिटाई की।

सुवेंदु के करीबी नेता का ममता पर आरोप

नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के करीबी व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रलय पॉल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें फोन किया और टीएमसी का सहयोग करने के लिए कहा। प्रलय का कहना है कि उन्होंने ममता बनर्जी से कहा कि उनहें टीएमसी में अपमानित किया गया था और वह इस नए परिवार और भाजपा को धोखा नहीं दे सकते है।

भाजपा के कार्यकर्ता मतदाताओं को डरा रहे हैं : मंत्री शशि पांजा

ममता सरकार में महिला और शिशु कल्याण मंत्री शशि पांजा ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कार्यकर्ता बूथों पर मतदाताओं को डरा रहे हैं। डंडे और नुकीले हथियारों से डरा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने की मांग की है।

- चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर एक बजे तक 40.73 फीसद मतदान हुआ है। 

तृणमूल के 10 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से की शिकायत

मतदान के बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त आरोप-प्रत्यारोप का दौर है। इस बीच मतदान फीसद में गड़बड़ी को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान फीसद अचानक से कम हो जाने को लेकर टीएमसी ने चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की है। दोपहर करीब 12 बजे लोकसभा में टीएमसी संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के नेतृत्व में 10 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता में राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात की। 

- पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में झारग्राम में मतदान किया।

 

- चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक  24.61 फीसद मतदान हुआ है।  

पश्चिमी मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ता के शव मिलने से सनसनी

पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी के बेगमपुर इलाके में शनिवार सुबह एक भाजपा कार्यकर्ता का शव उसके घर के अहाते से बरामद हुआ है। भाजपा ने तृणमूल समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ तृणमूल ने इस घटना में हाथ होने से इन्कार किया है। चुनाव आयोग ने इस घटना पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की। वहीं सालबोनी में माकपा प्रत्याशी सुशांत घोष की गाड़ी पर हमला किया गया। मामले में चार लोगों गिरफ्तार हुए हैं। इसके अलावा पुरुलिया सदर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगा है। टीएमसी के पांच कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। पुरुलिया व दक्षिण कांथी में भाजपा कर्मियों पर हमले की खबर है।  इसमें दो भाजपा कर्मी जख्मी हुए हैं।

- सुबह 9.30 बजे तक बंगाल के 30 सीटों पर मतदान 

1.बांकुड़ा-18.36 %

2.झाड़ग्राम-13.23%

3.पश्चिम मेदिनीपुर-13.78%

4.पूर्व मेदिनीपुर-13.70%

5.पुरुलिया-13.97%

- पूर्वी मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से पहले आज सुबह भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सत्सतामल में गोलीबारी की घटना में 2 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि  टीएमसी से जुड़े लोग अरगोला पंचायत क्षेत्र में लोगों को आतंकित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

- चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 7.72 फीसद मतदान हुआ है। 

- भाजपा नेता और सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी के अनुसार बूथ संख्या 149 पर मतदाताओं को प्रभावित किया जा रहा है  और मतदान से रोका जा रहा है। कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। कुछ स्थानों पर इवीएम में खराबी की बात सामने आई है। यह सभी चुनावों में होता है। चुनाव आयोग इस पर गौर कर रहा है। 

- पश्चिम मेदिनीपुर के भाजपा उम्मीदवार समित दास ने कहा कि मेदिनीपुर शहर में मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। लेकिन, ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर टीएमसी कार्यकर्ता अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बूथ नं. 266 और 267 पर 7-8 टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बूथ में प्रवेश किया। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है। 

- बांकुड़ा में रानी बांध विधानसभा क्षेत्र के कुरकुटया स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच झड़प की खबर है। 

-पश्चिम बंगाल: पश्चिमी मेदिनीपुर से भाजपा उम्मीदवार समित दास ने विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में मतदान किया। 

-पश्चिम बंगाल: बांकुरा के कस्तोरा में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 30 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

- पुरुलिया जेके कॉलेज के बूथ नंबर 196 की ईवीएम खराब होने की खबर मिल रही है।  

- पश्चिम बंगाल: पुरुलिया में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। मतदान केंद्र पर आ रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

- पुरुलिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 में बूथ कम्युनिटी हॉल नंबर 182 की ईवीएम खराब है। पुरुलिया नगर पालिका के गांधी विद्यालय के बूथ संख्या 183 में ईवीएम खराब। कस्तूरबा गर्ल्स स्कूल के बूथ संख्या 131 / ए में ईवीएम खराब। 

- पश्चिम बंगाल: पूर्व मेदिनीपुर ज़िले में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। 

चुनाव से पहले पुरुलिया में माओवादियों ने चुनाव कर्मियों के वाहन को फूंका

चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।, लेकिन राज्य में चुनावी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात को पुरुलिया जिले के बंदवान में माओवादियों ने चुनाव कर्मियों के वाहन को आग के हवाले कर दिया। इससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पोलिंग बूथ पर चुनाव कर्मियों को उतारकर लौट रहेेे वाहन को दो माओवादियों ने रसायन छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि जब वाहन जा रहा था तभी जंगल से चेहरेेे को ढककर निकले दो माओवादियों ने वाहन में आग लगा दी। पुलिस आरोपितों को तलाश रही है।  बताते चलें कि बंदवान माओवाद प्रभावित इलाका है। शनिवार को पुरुलिया में पहले चरण का मतदान है।

केंद्रीय बल की 684 कंपनियों तैनात

पहले चरण के मतदान के मद्देनजर पांचों जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बल की 684 कंपनियां तैनात हैं। पुरुलिया में सर्वाधिक 185, झाड़ग्राम में 144, पूर्व मेदिनीपुर में 148, पश्चिम मेदिनीपुर में 124 व बांकुड़ा में 83 कंपनियां मुस्तैद हैं। पहले चरण में कुल 10,288 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पुरुलिया जिले में सर्वाधिक 3,127 पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा पूर्व मेदिनीपुर में 2,437 और पश्चिम मेदिनीपुर में 2,089 बूथ हैं। बांकुड़ा में 1,328 और झाड़ग्राम में सबसे कम 1307 पोलिंग बूथ हैं।  

कुल प्रत्याशियों में 170 पुरूष व 21 महिलाएं

कुल प्रत्याशियों में 170 पुरूष व 21 महिलाएं हैं। इनमें से 48 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 191 प्रत्याशियों में 10 करोड़पति तो दो की कुल संपत्ति महज 500-500 रुपये है। 96 उम्मीदवार महज पांचवीं से 12वीं पास, जबकि 92 स्नातक व उससे अधिक शैक्षिक योग्यता वाले हैं। कुल 73,80,942 मतदाता इनकी सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमे 37,52,938 पुरुष और 36,27,949 महिला मतदाता हैं, थर्ड जेंडर के कुल 55 मतदाता हैं।  तीन प्रवासी भारतीय मतदाता भी हैं। अलग तौर पर 11,767 सर्विस वोटर भी हैं।

294 सीटों पर आठ चरणों में मतदान 

बता दें कि राज्य की  294 सीटों पर आठ चरणों में मतदान होने हैं। 27 मार्च को पहला चरण। दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा। दो मई को परिणाम आएंगे। 

यह भी पढ़ें: बंगाल में 5 जिलों की 30 सीटों पर वोट‍िंग जारी, PM मोदी बोले- रिकॉर्ड संख्या में मताधिकार का प्रयोग करें

यह भी पढ़ें: असम में पहले दौर का मतदान शुरू, 47 सीटों पर डाले जा रहे वोट

यह भी पढ़ें: IN PICS Bengal Chunav 2021 Voting: तस्वीरों के जरिये देखें पहले चरण के मतदान की खूबसूरत झलकियां

इन सीटों पर मतदान

जिला : पूर्व मेदिनीपुर (सात सीटें)- पटाशपुर, कांथी उत्तर, भगवानपुर, खेजुरी (सुरक्षित), कांथी दक्षिण, रामनगर व एगरा। 

जिला : पश्चिम मेदिनीपुर (छह सीटें)-दांतन, केशियारी (सुरक्षित), खड़गपुर, गड़बेता, सालबोनी व मेदिनीपुर।

जिला : झाड़ग्राम (चार सीटें)- नयाग्राम (सुरक्षित), गोपीबल्लभपुर, झाड़ग्राम व  बिनपुर (सुरक्षित)।

जिला : पुरुलिया (नौ सीटें)-बांदवान (सुरक्षित), बलरामपुर, बाघमुंडी, जॉयपुर, पुरुलिया, मानबाजार (सुरक्षित), काशीपुर, पारा (सुरक्षित) व रघुनाथपुर (सुरक्षित)।

जिला : बांकुड़ा (चार सीटें)-सालतोड़ा (सुरक्षित), छातना, रानीबांध (सुरक्षित) व रायपुर (सुरक्षित)। 

ये हैं हॉट सीटें 

मेदिनीपुर, खड़गपुर, कांथी उत्तर, कांथी दक्षिण, बाघमुंडी।

प्रथम चरण में चर्चित उम्मीदवार

तृणमूल कांग्रेस : श्रीकांत महतो, राजीव लोचन सरेन, उत्तम बारीक, दिनेन राय व जून मालिया।

भाजपा : रवींद्रनाथ माइती, चंदना बाउरी व राजीव कुंडु।

कांग्रेस : नेपाल महतो, उत्तम बनर्जी, पार्थ प्रतिम बनर्जी व मानस कुमार करमहापात्र।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.