Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 :जो साठ साल में नहीं हुआ, साठ माह में ही कर दिखाया : जयंत

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि जो पिछले साठ साल में नहीं हुआ वो सिर्फ साठ महीने में हुआ।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 05:49 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 :जो साठ साल में नहीं हुआ, साठ माह में ही कर दिखाया : जयंत
Lok Sabha Election 2019 :जो साठ साल में नहीं हुआ, साठ माह में ही कर दिखाया : जयंत

जमशेदपुर (जासं)। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि जो पिछले साठ साल में नहीं हुआ, वो सिर्फ साठ महीने में हुआ। उन्होंने धालभूमगढ़ हवाई अड्डे के शिलान्यास से लेकर हजारीबाग के कोनार डैम तक जिक्र किया। वे रविवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में महानगर भाजपा की ओर से आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं का लेखा-जोखा पेश किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को जिताने का संकल्प लेने को कहा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय जिस धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़े-बड़े हवाई जहाज उतरते थे, उसे कांग्रेस व गठबंधन की सरकारें दोबारा नहीं बनवा पाईं। यह जमशेदपुर के लोगों की वर्षो पुरानी मांग थी। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भूत-पिशाच की तरह पीछे पड़े, तब जाकर यह एयरपोर्ट बन रहा है। यह बनकर तैयार हो जाएगा तो जमशेदपुर के लोग सिंगापुर के लिए सीधे उड़ान भरेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 15 अक्टूबर 1955 को पंडित नेहरू ने दामोदर वैली कारपोरेशन के लिए कोनार डैम का शिलान्यास किया था। इसको बहुद्देश्यीय बनाया जाना था। यह काम कांग्रेस 64 साल में नहीं कर पाई और भाजपा की सरकार ने 60 महीने में ही कर दिया और इस डैम से अब हजारीबाग तक पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं से भरवाई विद्युत वरण को जिताने की हामी

भाषण के पहले ही जयंत सिन्हा ने नारे लगवा कर कार्यकर्ताओं से विद्युत वरण महतो को दो लाख वोटों के अंतर से जिताने की हामी भरवाई। नारा लगवाया हमारा सांसद कैसा हो, विद्युत महतो जैसा हो। इससे पहले जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने विषय प्रवेश करवाया। सभा को प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, जिला परिषद अध्यक्ष बुलुरानी सिंह ने भी संबोधित किया।

इस दौरान मंच पर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी मौजूद थे। सभा का संचालन अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन सुररंजन राय ने किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेता फूलों का बड़ा हार पहना कर अभिनंदन किया। सभा में रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, नंदजी प्रसाद, संजीव सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, महेश चंद्र शर्मा, जितेंद्र नाथ मिश्र, चितरंजन वर्मा, पवन अग्रवाल, गुंजन यादव, रीता मिश्र, शांति देवी, भूपेंद्र सिंह, बारी मुमरू, संदीप मिश्र, चंद्रशेखर गुप्ता, विमल कांत झा, शिखा राय चौधरी, पुष्पा तिर्की, राकेश सिंह, विमल जालान, दीपक पारीक, परेश मुखी, नीरू सिंह, गोपाल जायसवाल, विमल बैठा, अमरजीत सिंह राजा, काजू सांडिल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.