उत्तराखंड विधानसभा चुनावः बोले तीरथ, दो तिहाई बहुमत से भाजपा बनाएगी सरकार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के संदर्भ में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने दावा किया कि भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने दावा किया कि भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है। जनता ने प्रदेश में व्याप्त भरष्टाचार के खिलाफ मतदान किया है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के संदर्भ में तीरथ सिंह रावत ने यह दावा किया। उन्होंने कहा पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के साथ खड़ा है। देश में भाजपा की लहर चल रही है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा बढ़त की तरफ है।
यह भी पढें: उत्तराखंड इलेक्शनः कांग्रेस ने भाजपा के चुनाव खर्च पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह है। उत्तराखंड में सीएम को लेकर पूछे जाने पर कहा चुनाव के तुरंत बाद विधानमंडल की बैठक में नाम तय हो जाएगा। भाजपा कैडर पार्टी है। यहां जो तय हो जाए उसी के आधार पर काम होता है। सीएम का नाम तय करने में कोई समस्या नहीं है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनावः हरीश रावत बोले, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे
उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड की जनता के सपने का राज्य बन कर दिखाएगी। इससे पूर्व राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुचने पर कार्यकर्तायों ने उनका जोरदार स्वावत किया।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: देखें जरा, किसके दावे में कितना दम
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः 5.75 लाख की रैली से किशोर टॉप पर