Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव: रजनी रावत की किशोर उपाध्याय के साथ झड़प

मुख्यमंत्री की मुंह बोली बहन रजनी रावत की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ झड़प हो गई।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 02:30 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 03:30 AM (IST)
विधानसभा चुनाव: रजनी रावत की किशोर उपाध्याय के साथ झड़प
विधानसभा चुनाव: रजनी रावत की किशोर उपाध्याय के साथ झड़प

देहरादून, [जेएनएन]: रायपुर सीट से टिकट के लिए दिल्ली में डटी मुख्यमंत्री की मुंह बोली बहन रजनी रावत की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ झड़प हो गई। रजनी रावत ने कहा कि ‘मुझे टिकट क्यों नहीं दिया जा रहा। इसका जवाब चाहिए’। मामला उत्तराखंड सदन का है। झड़प की सूचना देहरादून में भी फैल गई। दिनभर कांग्रेस कार्यालय समेत तमाम जगहों पर यह चर्चा का विषय रहा।

loksabha election banner

दरअसल, शुक्रवार को प्रत्याशी तय करने के लिए चल रही बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। सूत्रों के मुताबिक रात को किसी ने रजनी रावत को बताया कि उनके टिकट का किशोर उपाध्याय ने विरोध किया। इस बात पर रजनी रावत का पारा चढ़ गया और पहुंच गईं उत्तराखंड सदन।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: भुवनचंद्र खंडूड़ी की छवि का लाभ मिलेगा सूबे को

किशोर उपाध्याय से आमना-सामना हुआ तो वह फट पड़ीं। सूत्रों के मुताबिक रजनी रावत ने कहा कि ‘मुझे टिकट का पक्का भरोसा दिया गया था। पिछले कई महीनों से क्षेत्र में काम कर रही हूं। अब आप मेरे टिकट का विरोध कर अपने चहेते को देना चाहते हैं। ये गलत है। अगर मेरा टिकट कटा तो ठीक नहीं रहेगा’।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: भाजपा में बुझ नहीं रही बगावत की आग

सूत्रों के मुताबिक रजनी रावत को यह मलाल है कि किन्नर होने के नाते उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। किशोर उपाध्याय उनकी बातों पर कुछ ज्यादा नहीं बोले और अपने कमरे में चले गए। सूत्रों की मानें तो रजनी रावत का नाम मुख्यमंत्री हरीश रावत की लिस्ट में तो है, लेकिन किशोर उपाध्याय महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान की पैरवी कर रहे हैं। उधर, इस मामले में कोशिशों के बावजूद रजनी रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से संपर्क नहीं हो पाया।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.