रिजल्ट के बाद हरीश रावत बोले, मोदी क्रांति और ईवीएम चमत्कार को स्वीकारते हैं
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर हरीश रावत ने कहा कि वह मोदी क्रांति और ईवीएम चमत्कार वह स्वीकारते हैं।
By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 08:47 AM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 06:00 PM (IST)
देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर हरीश रावत ने कहा कि वह मोदी क्रांति और ईवीएम चमत्कार को वह स्वीकार करते हैं।
प्रेस वार्ता करते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनावों में हार की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा मेरे नेतृत्व में चूक हुई होगी। उन्होंने प्रदेश में मोदी क्रांति व ईवीएम चमत्कार को नमस्कार किया। कहा चुनाव में पैसा खर्च करने की सीमा होनी तय चाहिए। उन्होंने अपनी उपलब्धियां भी गिनाईं।
उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह से पैसे और अन्य संसाधन भाजपा ने लगाए, उससे नतीजों पर असर पड़ा। साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं हमारी रणनीति में कमी रही है। अभी नतीजे आने बाकि हैं। जनता का फैसला हमें स्वीकार है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश की सर्वोपरि होता है। कांग्रेस पार्टी जनता के आदेश का सम्मान करती है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से आशा व्यक्त की कि वे बिना किसी राजनीतिक विद्वेश के राज्य के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य के मुख्य विपक्षी दल के रूप में राज्य के विकास में सरकार का पूर्ण सहयोगी करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें