Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड चुनाव में विकास नारे का निकला दम, दौड़ा मोदी करंट

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर विकास के नारे का दम निकल गया। इसमें मोदी करंट दौड़ पड़ा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 06:34 PM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 06:35 PM (IST)
उत्‍तराखंड चुनाव में विकास नारे का निकला दम, दौड़ा मोदी करंट
उत्‍तराखंड चुनाव में विकास नारे का निकला दम, दौड़ा मोदी करंट

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर विकास के नारे का दम निकल गया। मोदी की आंधी में कांग्रेस धराशाही हो गई। बारह राउंड की मतगणना में उतार चढ़ाव चलता रहा, लेकिन दो राउंड ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया।

loksabha election banner
पहले राउंड में भाजपा ने 1400 मतों की बढ़त बना ली। गोरंगदेश क्षेत्र ने भाजपा की उम्मीदों के अनुरूप ही मतदान किया। इस क्षेत्र में पहले से भाजपा अपने को बढ़त में मान रही थी। क्षेत्र में भाजपा द्वारा शुरू किए गए बेस अस्पताल को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय के नजदीक स्थानांतरित कर दिया था। 
इसे लेकर क्षेत्र के कुछ गांवों में नाराजगी थी जिसे भाजपा ने पूरी तरह कैश करने में कोई कसर नहीं रखी। इस क्षेत्र ने भाजपा को संजीवनी दी। जाजरदेवल क्षेत्र में कांग्रेस के एक बड़े नेता के खिलाफ नाराजगी भी कांग्रेस के पिछड़ने का कारण रही। इस क्षेत्र में थाना खुलवाए जाने से भी कुछ लोगों में नाराजगी थी। क्षेत्र से भाजपा ने लगभग पांच सौ वोटों की बढ़त बनाई जो जीत में निर्णायक साबित हुई। 
कांग्रेस को नगर से काफी उम्मीदें थी, लेकिन नगर ने आशा के अनुरु प कांग्रेस का साथ नहीं दिया। नगर में कांग्रेस को मामूली बढ़त हासिल हुई। जो हार के अंतर को पाट पाने में सहायक नहीं रही। भाजपा के लिए मोदी की रैली ने संजीवनी का काम किया। इस रैली के बाद ही भाजपा ने नगर में अपनी स्थिति में काफी हद तक सुधार करते हुए लड़ाई को लगभग बराबरी पर ला दिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.