Move to Jagran APP

Zaidpur Assembly by-Election 2019 Result : जैदपुर में भाजपा को झटका, सपा के गौरव रावत जीते

Zaidpur (UP) Election Result 2019 LIVE गौरव रावत ने 4165 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराया। 1550 ने दबाया नोटा का बटन। सपा को 78172 भाजपा 74007 कांग्रेस 43983 मत म‍िले।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 09:12 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 07:47 PM (IST)
Zaidpur Assembly by-Election 2019 Result : जैदपुर में भाजपा को झटका, सपा के गौरव रावत जीते
Zaidpur Assembly by-Election 2019 Result : जैदपुर में भाजपा को झटका, सपा के गौरव रावत जीते

बाराबंकी, जेएनएन। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का परिणाम काफी दिलचस्प रहा। मतगणना के दौरान ऐसा माहौल दिखा मानो कमल को खिलने से पंजा रोक रहा हो और साइकिल रफ्तार बनाती गई। सपा प्रत्याशी गौरव रावत 78172 मत पाकर 4165 मतों के अंतर से चुनाव जीते। प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अंबरीश रावत को 74007, कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को 43983, बसपा प्रत्याशी अखिलेश अंबेडकर को 18202, पीस पार्टी प्रत्याशी कैलाश बहादुर को 3390, समदर्शी समाज पार्टी प्रत्याशी सुरेश रावत को 904, नागरिक एकता पार्टी प्रत्याशी हरिनंदन स‍िंह को 1398 वोट मिले। नोटा के बटन को भी 1550 लोगों ने दबाया।

loksabha election banner

पहले चरण में 20 बूथों के मतों की गणना में सपा को 4296, कांग्रेस 2942, भाजपा 2337 व बसपा को 1029 मत मिले। हालांकि, पहले बूथ पर कांग्रेस को ही सबसे ज्यादा 138 वोट मिले। हर चरण में सपा की बढ़त बनती गई। पहले चरण से लेकर 10 वें चरण तक भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के मध्य कांटे की टक्कर रही। इसके बाद भाजपा और सपा में शुरू हुई रस्साकसी अंतिम समय तक जारी रही। 

 

13वें चरण में करीब साढ़े सात हजार वोट से सपा आगे निकल गई तो भाजपा प्रत्याशी अंबरीश रावत मतगणना स्थल से बाहर निकले और दावा किया कि अभी 10 चरणों की गणना बाकी है। 19वें चरण से 23वें चरण के बीच भाजपा फिर संभली मगर सपा से आगे नहीं निकल सकी। 23वें चरण में 4509 वोट के अंतर से सपा की जीत का दावा किया जाने लगा। लेकिन, वीवीपैट की गणना वाले पांच बूथों की गणना के बाद अंतत: सपा प्रत्याशी की जीत का अंतर 4165 हो गया। 

चुनाव प्रेक्षक डॉ. रामास्वामी एन. की मौजूदगी में डीएम डॉ. आदर्श ङ्क्षसह, चुनाव अधिकारी प्रतिपाल ङ्क्षसह ने जीत का प्रमाणपत्र सपा प्रत्याशी गौरव रावत को दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई भी मौजूद रहे। मतगणना कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे 22 टेबल पर शुरू हुई। 

चुनाव की मतगणना का दूसरा चक्र 

 गौरव रावत  (सपा) 8871

अम्बरीश रावत (भाजपा) 4574

तनुज पुनिया (कांग्रेस) 4331

अखिलेश आंबेडकर ( बसपा)  1745

तीसरा चक्र  

अम्बरीश रावत  (भाजपा) 6744

गौरव रावत (सपा) 12041

तनुज पुनिया (कांग्रेस) 6374

अखिलेश आंबेडकर (बसपा)  2405 

चुनाव की मतगणना का चौथा चक्र

अम्बरीश रावत  (भाजपा) 8968

गौरव रावत (सपा) 14832

तनुज पुनिया (कांग्रेस) 9217

अखिलेश आंबेडकर (बसपा)  2897

मतगणना का पांचवां चक्र 

अम्बरीश रावत (भाजपा) 11384

गौरव रावत (सपा) 18351

तनुज पुनिया (कांग्रेस) 11586

अखिलेश आंबेडकर (बसपा)  403

मतगणना का छठा चक्र 

सपा (गौरव रावत) 21992

भाजपा (अम्बरीश रावत) 14838

कांग्रेस(तनुज पुनिया) 13411

बसपा (अखिलेश आंबेडकर)  5282

मतगणना का 10 चक्र 

सपा (गौरव रावत) 36411

भाजपा (अम्बरीश रावत) 28991

कांग्रेस(तनुज पुनिया) 23102

बसपा (अखिलेश आंबेडकर)   7987 

16 वां चक्र 

अम्बरीष रावत [भाजपा]   48398

गौरव रावत [सपा]   58891

तनुज पुनिया [कांग्रेस]  32744

अखिलेश आंबेडकर [बसपा]  13472

 

20 वां चक्र 

अम्बरीश रावत [भाजपा]  64263

गौरव रावत [सपा]  71360

तनुज पुनिया [कांग्रेस]  38323

अखिलेश आंबेडकर [बसपा] 16320

23 वां चक्र 

गौरव रावत [सपा] 78172 

अम्बरीश रावत [भाजपा] 74007  

तनुज पुनिया [कांग्रेस]  43983 

अखिलेश आंबेडकर [बसपा] 19202 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.