Elections 2017: केंद्र सरकार से मजदूर किसान और जवान सब परेशान
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि केंद्र सरकार से पूरे देश का गरीब, मजदूर, किसान और नौजवान परेशान है।
By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 09:20 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 09:37 PM (IST)
गोंडा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि केंद्र सरकार से पूरे देश का गरीब, मजदूर, किसान और नौजवान परेशान है। नौजवानों की कोई जाति नहीं होती, जब भी देश का नौजवान खड़ा हुआ है तो उसने इतिहास रचा है। गौरा विधानसभा क्षेत्र के घारीघाट में कांग्रेस प्रत्याशी तरुण पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें। वहीं सिराज मेंहदी ने कहा कि सपा कांग्रेस के गठबंधन ने मोदी को परेशान कर रखा है। सपा-कांग्रेस का गठबंधन गंगा-जमुनी की तहजीब है। भाजपा इस सभ्यता को तोडऩा चाहती है।
राहुल पूर्ण परिपक्व : जितिन प्रसाद
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपरिपक्व बताए जाने से असहमति जताई है। जितिन ने फैजाबाद जागरण द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कहा, राहुल गांधी पूर्ण परिपक्व नेता हैं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ रही है। वे दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कुछ माह पूर्व कांग्रेस की ओर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट की गईं शीला दीक्षित के उस बयान की ओर ध्यान दिलाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को अपरिपक्व बताते हुए उन्हें और समय देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें