यूपी चुनाव : केंद्रीय मंत्री उमा भारती का ऐलान, गंगा को निर्मल न कर सकी तो गंगा में होगा प्राणदान
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गंगा को निर्मल नही कर पाई तो गंगा में प्राणदान कर दूंगी।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक उमा भारती ने आज लखनऊ में बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गंगा को निर्मल नही कर पाई तो गंगा में प्राणदान कर दूंगी।
उमा भारती ने कहा कि वह गंगा नदी की संफाई के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गंगा सफाई के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है। उन्होंने कहा कि मैं गंगा की सफ़ाई नहीं कर सकी तो मैं प्राण त्याग दूंगी। गंगा की सफाई अभियान में कोई अड़चन नहीं है।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : गठबंधन के बाद भी चौथे चरण में आमने-सामने होंगे सपा व कांग्रेस के प्रत्याशी
उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही लखनऊ में बन रहे रिवर फ्रंट में हो रहे बड़े घोटाले की जांच होगी। उन्होंने कहा कि इस पर मॉल बनाने कि योजना है। इसकी कीमत पहले से बढ़ाए जाने के लिए अखिलेश ने गोमती रिवर फ्रंट का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आते ही इसकी भी जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव : सपा ने महिला सभा की अध्यक्ष रंजना बाजपेई सहित नौ को किया बाहर
उमा भारती ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार के गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट को गोमती के फ्लड प्लान की जमीन को बेचने के लिए भू माफिया से साठगांठ करार दिया। इसके साथ ही बुंदेलखंड पैकेज की लूट की जांच कराई जाएगी। उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन कर क्षेत्र के विकास को रफ़्तार दी जाएगी। लघु सीमांत किसानों की कर्ज माफ़ी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में होगी।
यह भी पढ़ें-UP Assembly Election:हार की आहट से अखिलेश यादव में बौखलाहट
बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन
उमा भारती ने कहा कि अखिलेश सरकार में बुंदेलखंड अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। साथ ही लघु सीमांत किसानों की कर्ज माफ़ी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में होगी। उन्होंने आरोप लगाया अखिलेश सरकार ने बुंदेलखंड के विकास को लेकर झूठ बोला है।
यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव में जुमलेबाजी : बहनजी संपत्ति पार्टी का जवाब निगेटिव दलित मैन