यूपी चुनाव: भाजपा की पूर्वांचल में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं, राजनाथ के साथ केशव भी करेंगे संबोधित
पांच चरण के मतदान के बाद अब भाजपा का छठे तथा सातवें चरण में भी जोरदार चुनावी सभा करने का कार्यक्रम है। आज भी एक दर्जन बड़े नेता प्रदेश में चुनावी सभा करेंगे।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 02:16 PM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का खातिर भारतीय जनता पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहुंच बनाने को आतुर है। पांच चरण के मतदान के बाद अब भाजपा का छठे तथा सातवें चरण में भी जोरदार चुनावी सभा करने का कार्यक्रम है। आज भी एक दर्जन बड़े नेता प्रदेश में चुनावी सभा करेंगे।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आज चार चुनावी सभा होगी। राजनाथ सिंह कुशीनगर के रामकोला के बाद गोरखपुर के बेलाघाट, मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना तथा बलिया के रसड़ा में चुनावी सभा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या आज सात चुनावी सभा करेंगे। केशव प्रसाद मौर्या सोनभद्र के ओबरा के साथ राबर्ट्सगंज व घोरावल के बाद भदोही के ज्ञानपुर, भदोही शहर तथा वाराणसी के औराई व गौराकला में चुनावी सभा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा गोरखपुर के बड़हलगंज, कुशीनगर के पडरौना, कुबेर व कुशीनगर के फाजिलनगर के बाद अपने संसदीय क्षेत्र देवरिया के बरखा चौराहे पर चुनावी सभा करेंगे। गोरखपुर से भाजपा सांसद महंत योगी आदित्य नाथ देवरिया के रुद्रपुर व पथरदेवा के बाद गोरखपुर के पिपराइच, महराजगंज के मजूरी, महराजगंज के बिचलौल व महराजगंज के ब्रिजमनगंज के बाद गोरखपुर के कैम्पियरगंज में चुनावी सभा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा तथा अनुप्रिया पटेल की भी आज चुनावी सभा करेंगे।। मनोज सिन्हा कुशीनगर के छतौनी के बाद देवरिया के रामपुर कारखाना तथा आजमगढ़ के सगड़ी, गोपालपुर व ठेकमा में संयुक्त जनसभा करेंगे। भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाति सिंह बलिया के रसड़ा में सभा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा भोजपुरी गायक मनोज तिवारी आज महराजगंज के नौतनवा, महराजगंज के नगरा तथा महराजगंज के अतरौलिया में जनसभा करेंगे। इसके बाद महराजगंज के ज्ञानपुर में भी मनोज तिवारी की जनसभा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें