Move to Jagran APP

ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर सड़क पर उतरी जनता

हमारे यहां से पूरा वोट बसपा को गया था। जबकि मतगणना में भाजपा के पक्ष में निकला। हमारी मांग है कि दोबारा से चुनाव कराया जाए। यह लोग खुद का वोट बसपा को देने की बात कर रहे थे।

By Ashish MishraEdited By: Published: Tue, 14 Mar 2017 03:42 PM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 04:03 PM (IST)
ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर सड़क पर उतरी जनता
ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर सड़क पर उतरी जनता

आगरा (जेएनएन)। आज दोपहर में आगरा की जनता सड़क पर उतर आई और आरोप लगाया कि ईवीएम में गड़बड़ी की गयी है। ऐसा न होता तो हमारे यहां से पूरा वोट बसपा को गया था। जबकि मतगणना में भाजपा के पक्ष में निकला। हमारी मांग है कि दोबारा से चुनाव कराया जाए। यह लोग खुद का वोट बसपा को देने की बात कर रहे थे।

loksabha election banner

हर जगह पर मंगलवार को भाई दौज का पर्व मनाया जा रहा था। इसी बीच आगरा में दो जगह पर लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यह लोग भाजपा की विधानसभा चुनाव में जीत को गलत करार दे रहे थे। इनका कहना था कि ईवीएम में गड़बड़ी की गयी है। इसी कारण

हनुमान नगर के 1200 वोट बसपा को डाले जाने के बाद भी सब भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गया। टेढ़ी बगिया में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का नेतृत्व सतीश कर रहे थे। इन लोगों ने आगरा अलीगढ़ रोड पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। इस पर यहां पहुंची एत्माद्दौला पुलिस ने इन्हें यहां से भगाया। वहीं कलक्ट्रेट के पास रावली क्षेत्र के लोगों ने भी प्रदर्शन कर ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इन्हें भी पुलिस ने वापस लौटाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.